फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Congress to organise colony level dialogue programs in Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में मोहल्ला स्तर पर संवाद कार्यक्रम करेगी कांग्रेस

Sun, 03 Mar 2019 04:05 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Congress to organise colony level dialogue programs in Uttar Pradesh
congress Sanwad(File Photo)

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मजबूत चुनौती पेश करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के प्रयास में लगी कांग्रेस आने वाले कुछ दिनों के भीतर ही राज्य में गांव एवं मोहल्ला स्तर पर संवाद कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इन संवाद कार्यक्रमों के जरिए पार्टी मोदी सरकार की विफलताओं से लोगों को अवगत कराने के साथ जनता के सुझाव भी लेगी। अच्छे सुझावों के आधार पर कुछ मुद्दों को पार्टी के घोषणा पत्र में भी जगह दी जा सकती है।

विज्ञापन


पार्टी की महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रियंका गांधी वाड्रा और महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर कांग्रेस के विभिन्न विभाग एवं युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस जैसे अनुषांगिक संगठन संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे जिनमें पार्टी की स्थानीय इकाइयों का भी समन्वय होगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) सचिन नाईक ने बताया कि पार्टी के विभिन्न विभागों एवं संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करने के लिए गांव एवं मोहल्ले स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने कहा कि मिसाल के तौर पर युवा कांग्रेस युवाओं के साथ संवाद करेगी तो महिला कांग्रेस महिलाओं तक पार्टी के सन्देश को पहुंचाएगी। इसी तरह ओबीसी विभाग, अनुसूचित जाति विभाग और अल्पसंख्यक विभाग समाज के इन वर्गों के साथ संवाद करेंगे। नाईक ने कहा कि संवाद कार्यक्रम अगले 10 दिनों के भीतर शुरू हो जाने की उम्मीद है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाईक ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरा दमखम लगाने के साथ ही भविष्य के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed