{"_id":"5c7e7636bdec22145411ee33","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-candidates-selection-in-last-round-candidates-list-release-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन आखिरी दौर में, इस बार होगा ये बड़ा बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन आखिरी दौर में, इस बार होगा ये बड़ा बदलाव
Tue, 05 Mar 2019 06:57 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 05 Mar 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में अब बहुत ही कम समय बचा है। कांग्रेसी उम्मीदवारों का चयन अपने आखिरी दौर में है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आठ से पंद्रह मार्च तक रखी गई है। यह कमेटी उम्मीदवारों का चयन कर उसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजेगी। कांग्रेस ने चुनाव की स्थितियों का जायजा लेने के लिए वॉर रूम भी बनाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम का चयन कर राष्ट्रीय चुनाव कमेटी को सौंपा जाएगा, कमेटी का नेतृत्व खुद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट महीने के दूसरे सप्ताह में आने के आसार हैं।
विज्ञापन
राजस्थान और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने दिल्ली में उम्मीदवारों को लेकर तीन दिन की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, सांसद भी मौजूद थे। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री भी अपने स्तर पर बैठकें कर रहे हैं और लोगों से फीडबैक भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी के राज्य पार्टी सचिव अविनाश पांडे, काजी निजामुदीन, देवेंद्र यादव, विवेक बंसल तरूण कुमार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य के पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे।
नए चेहरों के बजाए मशहूर चेहरों पर जोर
कांग्रेस के एक वरिष्ट नेता ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन हो गया है और इसपर विचार स्क्रीनिंग कमेटी करेगी। जबकि पार्टी और भी विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट देना है। पार्टी अध्यक्ष ने विधायक, सांसदों के परिवार वालों या रिश्तेदारों को तरजीह देने से इनकार किया है जिनका प्रदर्शन पिछले चुनाव में अच्छा नहीं रहा है। पार्टी थिंक-टैंक वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए प्रसिद्ध चेहरों को टिकट देने के मूड में है बजाए किसी नए चेहरे के।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस को उम्मीदवार चयन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में अधिक सीटें जीतने पर है। इसके लिए पार्टी अपने सभी संगठनों को जिम्मेदारी सौंप रही है। संगठन में सेवा दल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, राष्ट्रीय विधार्थी संगठन शामिल हैं।