भागलपुर से टिकट कटने पर शाहनवाज ने ठहराया जदयू को जिम्मेदार, नीतीश बोले- सफाई दे भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनके ट्वीट पर प्रतिक्रया देते हुए नीतीश ने कहा कि भागलपुर की सीट पर शाहनवाज हुसैन को जदयू की मदद से ही जीत मिली थी। उनको इस तरह का बयान तुरंत वापस लेना चाहिए और भाजपा को भी इस पर सफाई देनी चाहिए।
गौरतलब है कि 23 मार्च को शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि'मैं इस बार भागलपुर से चुनाव नहीं लड़ूंगा। बिहार में एनडीए गठबंधन में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने मेरी सीट समेत छह सीटें ले ली हैं, जहां पर मौजूदा भाजपा सांसद हैं। हालांकि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।'
I will not be contesting from Bhagalpur this time. As part of NDA alliance in Bihar, Nitish Kumar's JDU has taken my seat along with seats of 6 sitting MPs of BJP.
However, I will work hard for the party in #LokSabhaElections2019 #PhirEkBaarModiSarkar — Chowkidar syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) March 23, 2019
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 में शाहनवाज हुसैन मोदी लहर के बावजूद भी इस सीट पर राजद से चुनाव हार गए थे। भाजपा का सॉफ्ट मुस्लिम चेहरा कहे जाने वाले शाहनवाज हुसैन पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट 9,485 वोटों से हार गए थे।