फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: bjp tmc fight in west bengal

आम चुनाव 2019: ममता ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, मुनमुन सेन को आसनसोल से टिकट

Tue, 12 Mar 2019 03:48 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 12 Mar 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: bjp tmc fight in west bengal
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल एक ऐसे राज्य के रूप में उभर रहा है जिस पर बड़े दलों की नजरें हैं। यहां लोकसभा की 42 सीटें हैं। टीएमसी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का आज एलान कर दिया।

विज्ञापन



कोलकाता में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के आवास पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर बैठक हुई। जिसके बाद की उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। बैठक के बाद ममता ने कहा कि टीएमसी 40.5 फीसदी महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  किसे-किसे मिला टिकट?

ममता बनर्जी ने इन उम्मीदवारों को दिया टिकट। 
 

लोकसभा सीट उम्मीदवार
कूच बिहार परेश चंद्र अधिकारी
अलीपुरद्वार दशरथ टिर्की
जलपाईगुड़ी बी. चंद्र बर्मन
दार्जीलिंग अमर सिंह राय
रायगंज कन्हैया लाल अग्रवाल
बलूरीघाट अर्पिता घोष
मालदा उत्तर मौसम नूर
मालदा दक्षिण डॉ. मुअज्जम हुसैन
जांगीपुर खलीलुर रहमान
बहरामपुर अपूर्बा सरकार
मुर्शिदाबाद अबु ताहिर खान
कृष्णानगर महुआ मोइत्रा
रानाघाट रुपाली बिस्वास
बनगांव ममता बाला ठाकुर
बैरकपुर दिनेश त्रिवेदी 
दमदम सौगत रॉय
बारासात डॉ. काकोली घोष दस्तीदार
बसरीहाट नुसरत जहां
जयनगर  प्रतिमा मंडल
मथुरापुर चौधरी मोहन
डायमंड हार्बर अभिषेक बनर्जी
जाधवपुर मिमी चक्रबर्ती
कोलकाता दक्षिण माला रॉय
कोलकाता उत्तर सुदीप बंधोपाध्याय
हावड़ा प्रसून बनर्जी
उलुबेरिया सजदा अहमद
श्रीरामपुर कल्याण बनर्जी
हुगली डॉ. रत्ना
आरामबाग अपरूपा पोद्दार
तामलुक दिब्येंदु अधिकारी
कांठी शिशिर अधिकारी
घाटल दीपक अधिकारी
झाड़ग्राम बीरबाह सोरेन
मेदिनीपुर डॉ. मानस भूनिया
पुरुलिया डॉ. मृगांक महतो
बांकुरा सुब्रत मुखर्जी
बिष्नुपुर श्यामल संत्रा
बर्धमान पूर्ब सुनील कुमार मंडल
बर्धमान दुर्गापुर ममताज संघनिता
आसनसोल मुनमुन सेन
बोलपुर असित कुमार
बीरभूम शताब्दी रॉय



भाजपा की रणनीति


भाजपा इस बार यहां तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी भाजपा का डटकर मुकाबला करने के लिए रणनीति बना रही हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता अधिरंजन चौधरी भाजपा के संपर्क में हैं।  

टीएमसी को टक्कर देने के लिए भाजपा उसके नेताओं को अपने पाले में कर रही है। खबर है कि तृणमूल कांग्रेस सांसद अनुपम हाजरा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसकी चर्चा पहले से ही थी कि वह भाजपा का दामन थामेंगे।

हालिया दिनों में ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा पर तीखा हमला किया है और विपक्ष की धुरी भी बनती नजर आई हैं। उन्होंने कोलकाता में विपक्ष की बड़ी रैली भी की थी जिसमें केंद्र सरकार को पूरी तरह नाकाम करार देते हुए पीएम मोदी पर तीखे वार किए गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed