{"_id":"5c8fc40dbdec221473373f27","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-may-release-100-candidates-names-for-elections-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम चुनाव 2019: भाजपा के 100 उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार को हो सकती है जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आम चुनाव 2019: भाजपा के 100 उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार को हो सकती है जारी
Mon, 18 Mar 2019 09:52 PM IST
अमित मंडल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 18 Mar 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह-नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को अपने लगभग सौ उम्मीदवारों के नाम जारी कर सकती है। लिस्ट दो बार में जारी हो सकती है। पहली लिस्ट सुबह के समय जारी की जा सकती है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहले चरण के उम्मीदवार शामिल होंगे। इस चरण के लिए सोमवार से ही नामांकन शुरू हो चुका है। जबकि दूसरी लिस्ट शाम के समय जारी की जा सकती है। इसमें पूरे देश की प्रमुख सीटें शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
भाजपा की सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक के बाद ही पहली लिस्ट जारी किया जाना था, लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद यह बैठक मंगलवार तक के लिए टाल दी गई थी।
विज्ञापन
भाजपा के एक नेता के मुताबिक पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों के बारें में फैसला हो चुका है। कुछ सीटों पर अभी भी विचार किया जाना है जिस पर मंगलवार की बैठक में अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी इसी हफ्ते में अपने सभी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला ले लेगी। नामों की घोषणा के बाद ही पार्टी के स्टार प्रचारकों का दौरा पूरे देश में शुरू हो जाएगा और प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर के साथ चलाया जाएगा। पार्टी ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार की सघन रणनीति बना रखी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इसके बारे में जल्दी ही घोषणा कर सकते हैं।