{"_id":"5c856f6ebdec2213f52b6eb0","slug":"lok-sabha-elections-2019-amar-ujala-brings-you-special-coverage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बज गया 'महासंग्राम' का बिगुल, अमर उजाला पर पढ़िए लोकसभा चुनाव की महाकवरेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बज गया 'महासंग्राम' का बिगुल, अमर उजाला पर पढ़िए लोकसभा चुनाव की महाकवरेज
Mon, 11 Mar 2019 01:41 AM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 का एलान हो चुका है। चुनाव 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक चलेंगे। नतीजे 23 मई 2019 को आएंगे। आज से लेकर नतीजों और उसके बाद सरकार बनने तक भी चुनावों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आपको मिलेगी अमर उजाला के चुनाव पन्ने पर।
अपने पाठकों के लिए हम लेकर आए हैं चुनाव की 360 डिग्री कवरेज। यहां आपको सबसे पहले खबरें तो मिलेंगी ही साथ ही मिलेंगे गहराई में झांकते विश्लेषण, चुनावी पंडितों के लेख, आधी आबादी के मुद्दे, युवा वोटर के दिल की बात और हमारे चुनावी रथ के साथ ग्राउंड जीरो से कवरेज।
विज्ञापन
महासंग्राम चुनावी रथ- देश का सबसे बड़ा सूबा है उत्तर प्रदेश जहां से आती हैं लोक सभा की 80 सीटें। हमारा चुनावी रथ पहुंच रहा है आम लोगों के बीच ताकि आप बता सकें आपके लिए क्या हैं सबसे जरूरी मुद्दे।
आधी आबादी- भारत में 49 फीसदी वोटर महिलाएं हैं। इस खास सेक्शन में हम उनसे जुड़े मुद्दों को तरजीह देते हैं। महिलाएं भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका बढ़-चढ़ कर निभा रही हैं।
युवा वोटर- चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार करीब डेढ़ करोड़ युवा ऐसे हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। क्या हैं इन युवाओं के सपने, इनकी आकांक्षाएं, ये सब हम जान पाएंगे खुद इन्हीं युवा वोटरों से।
क्या आप जानते हैं?- चुनाव से जुड़ी बेहद दिलचस्प जानकारियों से रूबरू हो सकेंगे आप इस सेक्शन में। आचार संहिता में क्या-क्या शामिल होता है, ईवीएम-वीवीपैट का क्या है संबंध, एक वोट से कैसे बदल गई भारत की राजनीति, ऐसे तमाम दिलचस्प किस्से आप यहां पढ़ सकेंगे।
बयानबाजी- चुनाव हों और बयानबाजी न हो, ये तो मुमकिन ही नहीं। दिन के दौरान किस नेता ने दिया सबसे तीखा या तेज तर्रार बयान वो आपको यहां मिलेगा।
वीडियो- चुनाव और नेताओं के राजनीतिक सफर से जुड़े कई विशेष वीडियो देखने हों तो वीडियो सेक्शन पर जरूर क्लिक करें।
#VoteKaro/#वोटकरो- अमर उजाला लोकसभा चुनाव के दौरान एक खास अभियान चला रहा है जिसमें एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आप भी हिस्सा ले सकते हैं। आप चुनाव से जुड़ी कोई भी खबर हैशटैग #VoteKaro या #वोटकरो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। ये लोगों के बीच मतदान को लेकर जागरुकता फैलाने का एक प्रयास है।
तो बने रहिए amarujala.com/election पर और पाइए लोकसभा चुनाव 2019 की हर अहम जानकारी।

और भी बहुत कुछ
'एक दिन का प्रधानमंत्री' अभियान- ये कैंपेन आपका ही है, आपके लिए है। आप हमें अपना एक वीडियो भेज कर बता सकते हैं कि अगर आपको एक दिन का प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो आप देश के किन मुद्दों पर ध्यान देंगे।