{"_id":"5c99c91fbdec22143c0353d0","slug":"lok-sabha-elections-2019-ajsu-candidate-from-giridih-seat-will-be-chandra-prakash-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू उम्मीदवार होंगे चंद्रप्रकाश चौधरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड: गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू उम्मीदवार होंगे चंद्रप्रकाश चौधरी
Tue, 26 Mar 2019 12:09 PM IST
आसिम खान
भाषा, रांची
भाषा, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजसू पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को आज गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। आजसू के प्रवक्ता ने बताया कि आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चंद्रप्रकाश चौधरी के नाम पर मुहर लगायी गयी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन सभी 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इसमें आजसू पार्टी गिरिडीह सीट पर चुनाव लड़ेगी। आजसू पार्टी पहली बार लोकसभा में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि आजसू पार्टी एनडीए गठबंधन के घोषणा पत्र के साथ-साथ झारखंड के विषयों को लेकर अलग से घोषणा पत्र जारी करेगी। बैठक में विधायक राजकिशोर महतो की अध्यक्षता में घोषणा पत्र के प्रारूप तैयार करने के लिए समिति गठित की गई जिसमें उनके साथ पूर्व कुलपति डॉ0 यु सी मेहता और जे एन सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
संसदीय बोर्ड की बैठक में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, टुंडी विधायक राजकिशोर महतो, जुगसलाई विधायक रामचंद्र सहिस, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, डोमन सिंह मुंडा, डॉ देवशरण भगत, स्वपन सिंहदेव, हसन अंसारी आदि शामिल थे।