फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Result 2019: Formula of Bhojpuri stars in Purvanchal election

भोजपुरी सितारों ने बदली पूर्वांचल की चुनावी फिजा, दिल में सीधे उतरने का फॉर्मूला

Thu, 23 May 2019 05:40 AM IST
गौरव द्विवेदी अजय कुमार राय, अमर उजाला, नई दिल्ली
अजय कुमार राय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 23 May 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result 2019: Formula of Bhojpuri stars in Purvanchal election
भोजपुरी सितारे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सितारों को पूर्वांचल के चुनावी रण में उतारकर भाजपा ने वोटरों के दिल में सीधे उतरने का जो फॉर्मूला अपनाया, उससे इस इलाके में करीब दर्जन भर सीटों पर दबदबा बना लिया। एग्जिट पोल व तमाम पूर्वानुमानों के मुताबिक वोटर भोजपुरी तरानों पर जमकर थिरके हैं। देश की राजनीति और संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान बनाने की भोजपुरी की छटपटाहट लंबे समय से थी और भाजपा ने इसी दुखती रग पर हाथ रखकर पूर्वांचल के मतदाताओं की साधने की कवायद की। 

विज्ञापन


यूपी के पूर्वांचल व बिहार में भोजपुरी गानों का बोलबाला तो राजनीति में वर्षों से था, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि एक पार्टी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे धाकड़ सितारों को एक साथ चुनावी मैदान में उतारा होगा। 
विज्ञापन


इन सबके बीच भोजपुरी सिनेमा की सनसनी पवन सिंह को स्टार कैंपेनर बना दिया। भाजपा ने इसकी तैयारी दिग्गज गायक और अभिनेता मनोज तिवारी को पार्टी में शामिल करने और उसके फायदे से उत्साहित भाजपा के थिंक टैंक ने इस बेल्ट को साधने के लिए भोजपुरी स्टारों की फौज खड़ी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed