फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election result 2019 BJP MP Pinaki misra says i will give my salary to cm fund

संबित पात्रा को हराने के बाद पिनाकी मिश्रा बोले-पुरी के विकास के लिए सीएम फंड में दूंगा पूरा वेतन

Sat, 25 May 2019 12:37 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 25 May 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election result 2019 BJP MP Pinaki misra says i will give my salary to cm fund
पिनाकी मिश्रा - फोटो : ANI

भाजपा प्रत्याशी संबित पात्रा से पुरी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत करते हुए कहा कि वह अपना पूरा वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष  में जमा करेंगे, ताकि इसका इस्तेमाल पुरी के विकास के लिए हो सके। पिनाकी मिश्रा ने अपनी जीत पर पुरी की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होेंने कहा, पुरी की जनता ने मेरे पर भरोसा जताया, इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। 

विज्ञापन

 





बता दें कि पिनाकी मिश्रा ने पुरी लोकसभा सीट से 5,38,321 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा के संबित पात्रा यहां से चुनाव हार गए थे। पात्रा को 5,26,607 वोट मिले थे। इस सीट से तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सत्य प्रकाश नायक रहे जिन्हें 44,734 वोट मिले थे। संबित पात्रा के चुनाव मैदान में कूदने से पुरी की सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया था। लेकिन जब नतीजे आए तो संबित पात्रा 1 हजार से ज्यादा वोटों से पिनाकी मिश्रा से हार गए। पिनाकी मिश्रा का वोट शेयर 47.4 फीसदी रहा, जबकि संबित पात्रा को 46.37 फीसदी वोट मिले। पुरी सीट 1952 के पहले आम चुनाव से लेकर 2019 के 17वें आम चुनाव तक कभी भी भारतीय जनता पार्टी के खाते में नहीं गई। इस चुनाव में इस धार्मिक नगरी में भाजपा को संबित पात्रा से बेहद उम्मीद थी लेकिन वह चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed