फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election chunav live updates 2019 election news in hindi 4 April

चुनावी हलचल: राहुल बोले- मेरा लक्ष्य साफ, गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी कांग्रेस

Thu, 04 Apr 2019 10:20 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 04 Apr 2019 10:20 PM IST
सार

  • राहुल गांधी के वायनाड से नामांकन को लेकर सियासत तेज
  • स्मृति ईरानी ने कहा- यह अमेठी की जनता का अपमान
  • पीएम मोदी पर रालोद प्रमुख अजीत सिंह का विवादित बयान
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दौरे पर अमित शाह और मायावती

विज्ञापन
Lok sabha election chunav live updates 2019 election news in hindi 4 April
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। पहले चरण के मतदान शुरू होने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनावी मिशन में तेजी से लगे हुए हैं। राज्यों में भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों तेज हो गई हैं। यहां आपको मिलेगा दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट- 

विज्ञापन

04 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट 


-मध्य प्रदेश में मुरैना लोकसभा सीट से राम निवास रावत होंगे कांग्रेस उम्मीदवार। 


- लाल कृष्ण आडवाणी के ब्लॉग पर बोले पीएम मोदी- आडवाणी जी ही भाजपा का सार सबसे सही तरीके से बता सकते हैं। खास तौर पर इसका मंत्र 'पहले देश, फिर पार्टी और अंत में व्यक्ति'। भाजपा का कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस करता हूं और गर्व है कि आडवाणी जी जैसे महान नेता ने इसे मजबूत किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागपुर में रैली। कहा- कांग्रेस गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी, नरेंद्र मोदी जी ने वादा किया था कि 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। 72 हजार रुपये सालाना देने पर 5 साल में 3 लाख 60 हजार बनता है। जो भी हो, मुझे परवाह नहीं, मेरा उद्देश्य साफ है। 

-भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पांच साल बाद लिखे ब्लॉग में कई अहम मुद्दों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, "भारतीय राष्ट्रवाद की हमारी अवधारणा में जो लोग राजनीतिक रूप से हमसे सहमति नहीं रखते, हमने उन्हें कभी 'देश-विरोधी' करार नहीं दिया। पार्टी, हर नागरिक के चुनने की आजादी के लिए प्रतिबद्ध रही है। निजी तौर पर भी और राजनीतिक तौर पर भी।"
पढ़ें पूरी खबर

-महाराष्ट्र भाजपा की प्रवक्ता शाइना एनसी ने गुरुवार को कहा कि वह निराश हैं कि उनकी पार्टी सहित अधिकतर राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनावों में महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य दलों को जागने की जरूरत है क्योंकि वे महिला हितों को लेकर केवल बयानबाजी करते हैं। 

-भांजे रतुल पुरी को ईडी की पूछताछ के लिए बुलाए जाने के मुद्दे पर मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा- उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और मेरा उनके व्यापार से कोई संबंध नहीं है। जो भी है उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन सवाल ये है कि ये सब चुनाव के वक्त क्यों हो रहा है?

-महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से सुजय विखे पाटिल भाजपा के उम्मीदवार हैं लेकिन उनकी पत्नी धनश्री पाटिल ने वहीं से नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके दफ्तर के मुताबिक, ये सिर्फ इसलिए किया गया है ताकि अगर सुजय का नामांकन किसी तकनीकी पेच में फंसता है तो धनश्री को उतारा जा सके। 

-राष्ट्रपति ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की रिपोर्ट गृहमंत्रालय को बढ़ा दी है। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कल्याण सिंह की शिकायत राष्ट्रपति से की थी। कल्याण सिंह ने लिखा था, 'हम भाजपा कार्यकर्ता हैं और उसे जिताना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि 23 मई को मोदीजी फिर प्रधानमंत्री बनें।'

-पटना के कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। कार्यकर्ता, पूर्व सांसद निखिल कुमार को औरंगाबाद सीट से टिकट न देने का विरोध कर रहे थे। इस सीट से महागठबंधन ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद को उतारा है। 
 

-रायबरेली में स्मृति ईरानी: राहुलजी ने आज तक किसका साथ निभाया? महागठबंधन ने उनका साथ छोड़ दिया। ममताजी उनको तवज्जो नहीं देतीं। आज लेफ्ट की पीठ पे छुरा भोंक दिया, जिनके सहारे वो सत्ता का सुख भोग चुके हैं तो राहुल गांधी न अपनों के हुए, न परायों के। 

#WATCH Smriti Irani in Raebareli: Rahul ji ne aaj tak kis ka sath nibhaya? Mahagathbandhan ne unka sath chhod diya,Mamata ji unko tawajo nahi deti,aaj Left ki peeth pe chura bhonk diya, jin ke sahare vo satta ka sukh bhog chuke hain, to Rahul Gandhi na apno ke huye na parayon ke. pic.twitter.com/NmxHqziCzk

— ANI UP (@ANINewsUP) April 4, 2019 " target="_blank">पढ़ें पूरी खबर

-राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने मिलाया भाजपा से हाथ। समझौते के तहत मिली नागौर सीट।

-कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल को छिंदवाड़ा सीट से तो अरुण यादव को खंडवा से टिकट दिया गया है। 
छिंदवाड़ा- नकुल नाथ
खंडवा- अरुण यादव
जबलपुर- विवेक तन्खा
सीधी- अजय सिंह राहुल
पढ़ें पूरी खबर
 



-पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बोलीं ममता बनर्जी: लोग आपकी फिल्म क्यों देखेंगे? अगर लोग फिल्म ही देखना चाहते हैं तो गांधीजी, अंबेडकरजी पर देखेंगे, मोदी पर क्यों? भारत में उनका क्या योगदान रहा है?

-महबूबा मुफ्ती: अमित शाह साहब, महबूबा मुफ्ती आप से कह रही है जिस दिन आप जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म करोगे, आप जबरन कब्जा करने वाले कहलाओगे। अगर आपने 370 को खत्म किया तो जिस तरह से फलीस्तीन पर इजराइल का कब्जा है, उसी तरह जम्मू कश्मीर पर हिंदुस्तान का कब्जा माना जाएगा। 

-वायनाड में राहुल के रोड शो के दौरान बैरिकेड टूटने से तीन पत्रकारों को हल्की चोट आई हैं। 

-अमेठी में स्मृति का राहुल पर हमला: अमेठी के लापता सांसद केरल पर्चा भरने गए है। अमेठी में लापता सांसद ने सिर्फ बदहाली दी। विकास के इंतजार में कई पीढ़ियां गुजर गईं।

-कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक की गुलबर्गा लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। 
 
-भाजपा गठबंधन में शामिल हुए निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद, गोरखपुर सांसद प्रवीण निषाद ने ली सदस्यता। प्रवीण निषाद ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर बीते साल गोरखपुर उपचुनाव जीता था। 
 


-पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर रापोलु ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता ली। आनंद ने पिछले महीने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
-पाटीदार आंदोलन से चर्चा में आए हार्दिक पटेल इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने मेहसाणा दंगा केस में मिली उनकी सजा पर रोक लगाने संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। गुजरात में नामांकन की अंतिम तारीख आज ही है, ऐसे में अब इस बार उनका चुनाव लड़ पाना नामुमकिन है। पिछले दिनों ही वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। 
पढ़ें पूरी खबर

-कांग्रेस ने गुजरात की दो और सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दी है। गुजरात की दाहोद लोकसभा सीट से बाबूभाई कटारा और भरुच लोकसभा सीट से शेरखान पठान कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही उंझा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांतिलाल पटेल उर्फ कामू को उम्मीदवार बनाया गया है।  
 
-केरल की वायनाड सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड पहुंच चुके हैं। उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ हैं। उनके कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब, नामांकन दाखिल करने के बाद वह रोड शो करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर

-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में 
राहुल गांधी अपनी दूसरी सीट वायनाड में हैं, तो उनकी प्रतिद्वंदी स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश में उनकी पारंपरिक सीट अमेठी पहुंची हुई हैं। एक बार फिर से उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोला है। स्मृति ने कहा कि चुनावी रीजन और सीजन देख कर जनेऊ धारण करने वाले राहुल गांधी देश के टुकड़े करनेवाले गैंग के साथ अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। 

-आंध्र प्रदेश के मिलावरम में वाईएसआर कांग्रेस चीफ जगनमोहन रेड्डी के काफिले के पीछे दौड़ रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर सीआईएसएफ ने लाठीचार्ज किया। घटना बुधवार की है। 

-कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराने के लिए आज देश के 22 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेगी। 22 शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा मुंबई, कपिल सिब्बल बेंगलुरू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ भोपाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर, गुलाम नबी आजाद जम्मू, अभिषेक मनु सिंघवी दिल्ली और पवन खेड़ा कोलकाता में संवाददता सम्मेलन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज तेलंगाना और आंध्रप्रदेश दौरे पर रहेंगे। सुबह 11:45 बजे तेलंगाना के करीमनगर में और दोपहर 01:30 बजे वारंगल में जनसभा करेंगे। वहीं दोपहर बाद वह आंध्रप्रदेश के गुंटुर में 03:30 बजे और विशाखापत्तनम में शाम छह बजे रैलियां करेंगे। 
 
-बसपा सुप्रीमो मायावती आज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दौरे पर है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed