फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will hold a press conference in 22 cities today

देश के 22 शहरों में आज घोषणा पत्र पर संवाददाता सम्मेलन करेगी कांग्रेस

Thu, 04 Apr 2019 10:15 AM IST
sapna singla भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Thu, 04 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Congress will hold a press conference in 22 cities today
फाइल फोटो
कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराने के लिए आज देश के 22 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेगी।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 22 शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करेंगे। बाद में देश के दूसरे शहरों में भी संवाददाता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा मुंबई, कपिल सिब्बल बेंगलुरू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ भोपाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर, गुलाम नबी आजाद जम्मू, अभिषेक मनु सिंघवी दिल्ली और पवन खेड़ा कोलकाता में संवाददता सम्मेलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें गरीबों को न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत सालाना 72 हजार रुपये देने और किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अलग बजट के वादे के साथ जम्मू-कश्मीर में आफ्सपा की समीक्षा एवं देशद्रोह और मानहानि से जुड़ी धाराओं को खत्म करने की बात की गई है। 

पार्टी ने आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने, सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता, शिक्षा पर जीडीपी का छह फीसदी खर्च करने, सरकारी सेवाओं की 22 लाख रिक्तियों को भरने, ग्रामीण स्तर पर हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देने, राफेल एवं भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की जांच कराने, रिजर्व बैंक की स्वायत्तता का सम्मान करने, राष्ट्रीय एवं आंतरिक सुरक्षा पर जोर देने तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के विकास के लिए कदम उठाने जैसे कई प्रमुख वादे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed