चुनावी हलचल : चुनाव आयोग ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं किया आचार संहिता का उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार चरणों के चुनाव के बाद देश की 70 फीसदी लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब पांचवें चरण के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।
30 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
- आचार संहिता उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग का फैसला आया है। चुनाव आयोग का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।कांग्रेस ने रैली में पीएम के द्वारा सेना के शौर्य के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी।
Election Commission: In matter related to a complaint concerning alleged violation of Model Code of Conduct in a speech by PM Narendra Modi in Wardha, Maharashtra on 01.04.2019, Commission is of the considered view that in this matter no such violation has been noticed. pic.twitter.com/oCNjMkpWSO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 30, 2019
-चुनाव आयोग ने प. बंगाल के सीईओ को इस बात की इजाजत दी कि विधानसभा चुनाव के लिए मध्यमा उंगली पर स्याही लगा सकते हैं। अगर किसी कारणवश दोबारा मतदान होता है तो अनामिका उंगली पर स्याही लगा सकते हैं।
EC has given approval to West Bengal CEO to put mark of inedible ink on voter's left middle finger for by-election to State Legislative Assembly. If any re-poll is announced at any polling station of the 6 Assembly segments, mark should be put on voter's left ring finger. pic.twitter.com/ZYoidsWwvU
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगाई। आचार संहिता तोड़ने का आरोप। बुधवार सुबह 6 बजे से शुरू होगा प्रतिबंध।
Election Commission bars Samajwadi Party (SP) leader Azam Khan from election campaigning for 48 hours starting from 6 am tomorrow, for violating Model Code of Conduct. #LokSabhaElections2019 (file pic) pic.twitter.com/cmF5R3fYtk
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता से अपनी मुलाकात पर आलोचना होने के बाद मीडिया को इस मुद्दे को तूल देने के लिए मंगलवार को जिम्मेदार ठहराया। हाजरा मार्च में ही तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आये हैं। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के सिलसिले में तृणमूल से निकाला गया था। तृणमूल कांग्रेस के नेता अणुब्रत मंडल से उनकी मुलाकात के बाद पुरानी पार्टी में उनके लौटने की अटकलें शुरू हो गयीं और भाजपा के नेता नाराज हो गए। हाजरा ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष मंडल से उनके पार्टी दफ्तर में मुलाकात की थी। उसी दिन बीरभूम जिले की दो सीटों के लिए चौथे चरण का मतदान हुआ। जादवपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार हाजरा ने पार्टी नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने कल अणुब्रत मंडल से शिष्टाचार भेंट की थी। राजनीति से इसका कोई लेनादेना नहीं है। कुछ दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया था तो मैं उनसे मिलने गया था। इसमें गलत क्या है? मीडिया ने अनावश्यक तरीके से इसका राजनीतिकरण किया है।
-बांदा रैली में अखिलेश यादव: कह रहे हैं कि पानी की जगह हम जल संसाधन मंत्रालय बना देंगे। एक बार भाजपा के लोगों ने गंगा साफ करने के लिए मंत्रालय बनाया था। और इस बार जो मंत्रालय दिया था, उनकी टिकट साफ कर दी।
Akhilesh Yadav,SP in Banda: Keh rahe hain ki paani ki jagah hum jal sansadhan mantralay bana denge. Ek baar BJP ke logon ne Ganga saaf karne ke liye mantralay banaya tha. Aur is baar,jo mantralay diya tha,unki ticket saaf kar di. Ganga saaf nahi hui lekin unki ticket saaf ho gayi pic.twitter.com/xaVZ6OLThi
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2019
-पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने कहा, मेरे पास एक ही वोटर आई डी कार्ड है राजेंद्रनगर से, दूसरा वोटर आईडी कार्ड नहीं है। बता दें कि आतिशी मर्लेना ने गंभीर पर दो आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया है।
Gautam Gambhir, BJP's East Delhi Lok Sabha candidate on AAP candidate Atishi's allegations of him holding 2 voter-ID cards: I have only one voter-ID, from Rajendra Nagar. I don't have any other voter-ID. pic.twitter.com/6Mg9UwV0n6
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-महाराष्ट्र के सीएम ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव आचार संहिता में ढील देने की गुहार लगाई ताकि राज्य के सूखाग्रस्त 151 तालुका में मदद पहुंचाई जा सके। केंद्र सरकार ने इसके लिए 4714 करोड़ का बजट पास किया है।
Maharashtra CM writes to CEC requesting him for some relaxation in Model Code of Conduct in the state for drought relief works. Total 151 talukas of Maharashtra have been declared drought hit & center has passed a budget of Rs 4714 crore for drought relief in the state. pic.twitter.com/IwkQRiP0Ps
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-बाराबंकी रैली में पीएम मोदी: कुछ दिन पहले तक जो लोग कौन बनेगा प्रधानमंत्री खेल रहे थे, अब चौथे चरण के बाद लुकाछिपी का खेल, खेल रहे हैं। जनता ने इनके सारे सपनों को चार चरण में चूर-चूर कर दिया है।
PM Narendra Modi in Barabanki: Those people who till a few days ago were playing "Kaun Banega Pradhan Mantri" with each other, are now playing hide and seek after the 4th phase of voting concluded....Ab janta ne inke saare sapno ko chaar charan mein choor choor kar diya hai. pic.twitter.com/PKP23dIwml
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2019
- वाराणसी सीट पर न लड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान, मैंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और यूपी के साथियों से सलाह मश्विरा किया। सभी ने माना कि मेरे उपर 41 सीटों की जिम्मेदारी है। मुझे महसूस हुआ कि उन्हें बुरा लगेगा अगर मैं एक ही जगह पर फोकस करूं।
Priyanka Gandhi Vadra on nomination from Varanasi seat: I took advice of all senior leaders of our party & colleagues in UP.They firmly felt that I have responsibility here of looking after 41 seats. I felt that they(candidates)would be disappointed if I focused on only one place pic.twitter.com/HC8oFLn47Y
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2019
-अवमानना केस में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी है। अवमानना केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के हलफनामे की भाषा पर नाराजगी जताई है। सीजेआई ने कहा कि राहुल गांधी कैसे कोर्ट के हवाले से आरोप लगा सकते हैं।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी के वकील मुकुल रोहतगी ने सुपीम कोर्ट में कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर कोर्ट के हवाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'चौकीदार चोर' शब्द कहे हैं। इसके लिए राहुल ने सिर्फ पछतावा जताया है। अवमानना मामले में कानून बिना शर्त माफी से शुरू होता है।
Contempt case against Rahul Gandhi matter: Mukul Rohatgi, lawyer of BJP MP Meenakshi Lekhi says in SC,'He (Rahul Gandhi) deliberately put words in the mouth of SC, he has only expressed regret. Law is clear in contempt cases the line starts with unconditional apology.'
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-राहुल गांधी के प्रचार के लिए अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि आपलोग शिकायत जरुर करें, इससे पता चलता है कि लोकतंत्र मजबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि किसान सम्मान योजना के तहत साल में छह हजार रुपए देंगे। यानि कि महीना में में 500 रुपए। यह किसान सम्मान योजना है या किसान अपमान योजना। लोगों से उन्होंने राहुल गांधी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
-प्रियंका ने राहुल गांधी के नागरिकता विवाद को बकवास बताते हुए कहा कि पूरा हिन्दुस्तान जानता है- राहुल गांधी भारतीय हैं। यहां जन्मे हैं और पले-बढ़े हैं।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra on MHA notice to Rahul Gandhi over citizenship, says," The whole of India knows that Rahul Gandhi is an Indian. People have seen him being born and grow up in India. Kya bakwaas hai yeh?" pic.twitter.com/Rgt457WMoi
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-राहुल की मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में रैली, कहा- कर्ज ना चुकाने पर किसानों को जेल नहीं होगी। हम यहां दो हिंदुस्तान नहीं होने देंगे। कांग्रेस की सरकार आ रही है। मोदी सरकार ने राफेल घोटाले में 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दिया है। चौकीदार...चोर है।
-ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक चुनाव आयोग से शिकायत करने दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट से निकलते समय संयोगवश उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से हो गई।
-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया आरोप: प्रधानमंत्री खरीद-फरोख्त में शामिल, उनकी उम्मीदवारी निरस्त होनी चाहिए।
-राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे विवाद के बाद गृह मंत्रालय की नोटिस पर गृहमंत्री रजनाथ सिंह ने कहा कि इसका चुनाव से लेना देना नहीं है। जब कोई सांसद गृह मंत्रालय को शिकायत करता है तो पूछताछ और कार्रवाई जरुरी होती है। यह कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि सामान्य प्रक्रिया है।
Union Home Minister Rajnath Singh on MHA notice to Congress President Rahul Gandhi over citizenship: When a member of Parliament writes to any ministry, action required on their query is taken. It is not a big development, it is normal process. pic.twitter.com/nziFJzg801
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी के भाषणों पर आपत्ति के बाद चुनाव आयोग की अहम बैठक चल रही है। सभी पर चुनावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।
Election Commission of India meeting chaired by CEC Sunil Arora begins on complaints of violation of Model Code of Conduct by PM Narendra Modi, BJP President Amit Shah and Congress President Rahul Gandhi. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/301cB7Z1to
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव के बाद विपक्ष चारों खाने चित हो गया है।
PM Modi addressing a public rally in Muzaffarpur: Jo jail mein hain, jo jail ke darwaze par hain, jo bail par hain, jo bail ke liye court ke chakkar kaat rahe hain vo sab kendra mein ek mazboot sarkar ko ek minute bhi bardaasht nahi karna chahte. #Bihar pic.twitter.com/sRqb0dOPdv
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-चौथे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में सिलिगुड़ी के माटीगारा इलाके में एक भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष और उनके भाई को भी गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद दोनों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
West Bengal: New Colony booth president of BJP Uttam Mondal and his brother Gautam Mondal were allegedly attacked by TMC workers in Siliguri's Matigara area yesterday. FIR filed. pic.twitter.com/ucg3vFSwWs
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-मध्यप्रदेश के गुना शिवपुरी से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूर पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पिछले महीने 23 मार्च को बसपा के तीन पूर्व विधायक सहित कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए थे। इनमें एक रालोद नेता भी शामिल है। राज बब्बर ने बसपा के पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, ठाकुर सूरजपाल सिंह और भगवान सिंह कुशवाहा, सादाबाद से रालोद के पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, अकोला के ब्लाक प्रमुख ओंकार सिंह चाहर को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।
-वाराणसी से सपा के उम्मीदवार बनाए गए तेज बहादुर सिंह ने कहा कि उनका मुद्दा जवान और किसान हैं। साथ ही रोजगार भी बड़ा मुद्दा है। लोग तय करेंगे कि देश का असली चौकीदार कौन है। वह अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं।
Tej Bahadur Yadav, SP candidate from Varanasi parliamentary constituency:
Our issues are relating to Jawan, Kisan & employment for Naujawan. People should recognize who is the real Chowkidar of the nation. I'm confident of winning. (29.04.19) pic.twitter.com/lCdcLn6z87
— ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2019
-पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 नेताओं की इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए उदित राज को भी जोड़ा है। पूरी सूची यहां देखें:
Congress releases list of star campaigners for #LokSabhaElections2019 to be held on May 19 in Punjab & Chandigarh. pic.twitter.com/ud5OoErFrv
— ANI (@ANI) April 30, 2019
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और उत्तर प्रदेश में रैलियां करेंगे। बिहार के मुजफ्फरपुर में वह भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके बाद पीएम उत्तर प्रदेश के बहराइच और बाराबंकी में चुनावी सभाएं करेंगे। इधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान में एक और मध्यप्रदेश में तीन चुनावी रैलियां करेंगे।
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। टीकमगढ़, दामोह और पन्ना में उनकी चुनावी रैलियां होंगी।