फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 27 April BJP Congress

चुनावी हलचल: कांग्रेस की चुनाव आयोग से शिकायत, ईवीएम में 'कमल और भाजपा' एक साथ क्यों

Sat, 27 Apr 2019 09:09 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 27 Apr 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 27 April BJP Congress
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

तीन चरणों पर पूरे हुए मतदान के बाद देश की 56 फीसदी लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। अब चौथे चरण के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। 

विज्ञापन

27 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

-चुनाव आयोग से मिलने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ईवीएम बटन में भाजपा चुनाव चिन्ह के साथ पार्टी का नाम भी लिखा हुआ है। कोई भी पार्टी नाम और सिंबल का एक साथ इस्तेमाल नहीं कर सकती है। 

विज्ञापन

 


-रिटायर्ड सहायक पुलिस कमिश्नर रियाज देशमुख ने कहा, जिस समय साध्वी प्रज्ञा ने हेमंत करकरे को देशद्रोही कहा, उसी क्षण मैंने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया। हेमंत करकरे मेरे गुरु थे। 
 


-लखनऊ में मुलायम सिंह यादव ने कहा, गठबंधन को बहुमत मिलेगा, सभी को ये भरोसा है। 
 


-आप के दक्षिण दिल्ली प्रत्याशी राघव चड्ढा का आरोप, रिटर्निंग अफसर ने भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का नामांकन पत्र गलती के बावजूद स्वीकार किया। अदालत में दायर की याचिका।  

-बाराबंकी में प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो, उमड़ी भारी भीड़। इससे पहले प्रियंका देवा शरीफ दरगाह भी गईं। 
 


-अभिनेता गोविंदा ने अजमेर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रोड शो किया। 
 



-यूपी के कन्नौज में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने रोड शो किया। यहां चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा।  
 


-महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन के लिए प्रचार किया। यहां से कांग्रेस ने प्रिया दत्त को टिकट दिया है। 
 


-पटना की एक अदालत ने बिहार के उप मुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी मानहानि केस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 20 मई से पहले हाजिर होने को कहा।

-बाराबंकी रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जब एक इंसान को सत्ता हासिल होती है, उस सत्ता के मोह में उससे एक बहुत बड़ी गलतफहमी हो जाती है। वो सोचने लगता है कि वो सत्ता उसकी है, भूल जाता है कि सत्ता देने वाला कौन है। पीएम और सरकार भूल चुकी है कि सत्ता देने वाले आप हैं।

-पीएम नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के लिए दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को 7 जून को अदालत में पेश होने को कहा।

-यूपी के उन्नाव में प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो। 
 


रायबरेली में राहुल गांधी: नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच साल देश से झूठ बोला है। वह अपने भाषण में रोजगार, किसानों और 15 लाख के मुद्दे पर बात नहीं करते हैं। वह टेलीप्रॉम्पटर पर देखकर भाषण देते हैं। उनका भाषण पीछे से नियंत्रित होता है। इसे बदलना होगा। 
 


-रायबरेली की रैली में राहुल बोले, देश का एक भी नौजवान ये नहीं कह सकता कि चौकीदार ने मुझे रोजगार दिया है। देश में बेरोजगारी पिछले 45 साल में सबसे ज्यादा है। 70 साल में किसी ने भी नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स जैसा मूर्खतापूर्ण काम नहीं किया है। 
 


-जिन्ना वाले बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई, मेरी जुबान फिसल गई थी। सिन्हा ने कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बताया था।
 


-चुनाव आयोग ने पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर को भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। गंभीर को बिना अनुमति के रैली करने का आरोप है।

-सात पूर्व सेना अधिकारियों ने भाजपा का हाथ थामा।
 


-शत्रुघ्न सिन्हा के जिन्ना पर दिए बयान पर बोले पी चिदंबरम, उनके (सिन्हा) जो भी विचार हैं, उसका स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। कुछ दिन पहले वह भाजपा का हिस्सा था। भाजपा को बताना चाहिए कि वह इतने साल तक पार्टी का हिस्सा क्यों थे। मैं पार्टी के हर सदस्य के बयान पर स्पष्टीकरण नहीं दे सकता। सिर्फ पार्टी के आधिकारिक स्टैंड पर ही कुछ बोल सकता हूं।


-उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:
विपक्षियों का धंधा- 'जात-पात जपना जनता का माल अपना'। चुनाव के दौरान ये पार्टियां मोदी की जात का राग अलापना शुरू कर देती हैं। मैं बहन जी का आभारी हूं, अखिलेश का आभारी हूं, कांग्रेस का आभारी हूं साथ ही महामिलावटियों का आभारी हूं कि वो मेरी जात बताकर पिछड़ी जाति का खुलकर विरोध कर रहे हैं। महामिलावटी लोग मुझे जाति की राजनीति नहीं करनी पिछड़े देश को आगे बढ़ाना है।
 

-झारखंड में बोले अमित शाह- देश के सामने दो विकल्प, एक ओर नरेंद्र मोदी तो दूसरी ओर सत्ता के स्वार्थी
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के पलामू में कहा कि झारखंड में एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बनाकर अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया गया। यहां की गरीब जनता का पैसा कांग्रेस पार्टी खा गई। उन्होंने कहा कि देश की जनता के सामने दो विकल्प हैं- एक ओर दिन-रात मेहनत करने वाला, देश को सुरक्षा देने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और दूसरी ओर सत्ता के स्वार्थ के कारण इकट्ठा हुए लोगों का टोला है।
 



-पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के टिकट की उम्मीद कर रही दिवंगत नेता और अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने कहा कि यह उनका निर्णय है कि वह इसे व्यक्तिगत मुद्दा नहीं बनाने जा रहीं। उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत त्याग है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका पूर्ण समर्थन है।
 


-भाजपा के आईटी सेल की तरह काम कर रही है सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग: तेजस्वी यादव
 राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग भाजपा के आईटी सेल की तरह काम कर रही है। भाजपा के लोग विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रहे हैं। हमारे परिवार के खिलाफ, मायावती के खिलाफ छापेमारी चल रही है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वे लोग जानते हैं कि विभिन्न राज्यों में महागठबंधन के हाथों उनकी हार होने वाली है। 
 


-कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुईं महिला नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी को पार्टी का उपनेता बनाया गया है। 
 



-आजम खान पर आचार संहिता उल्लंघन का 14वां मुकदमा दर्ज
सपा नेता आजम खान के खिलाफ रामपुर में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के सैफनी में आंबेडकर शोभायात्रा में शामिल हुए सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद आजम खां, बसपा नेता राधेश्याम राही समेत तीन लोगों के खिलाफ डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन भी माना है।



-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को देश को यह बताना चाहिए कि उनके हवाई दौरों का खर्चा कौन वहन कर रहा है। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि दिल्ली में भाजपा कार्यालय के लिए 700 करोड़ रुपये कहां से आए। इतना बताने के बाद उन्हें मुझसे सवाल पूछने चाहिए। मालूम हो कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सीधी में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस और सीएम कमलनाथ पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश में सरकार बनते ही भ्रष्टाचार शुरू हो गया। आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा था। 

 



उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की रैलियां:
-आज उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन रैलियां होंगी। सुबह 11 बजे कन्नौज में, 12:30 बजे हरदोई में और दोपहर दो बजे सीतापुर में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले अपनी और अपनी मां की संसदीय सीट अमेठी और रायबरेली दौरे पर रहेंगे। अमेठी और रायबरेली में वह चुनावी सभा करेंगे। 

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज झारखंड और ओडिशा दौरे पर हैं। झारखंड के पलामू में सुबह 10:30 बजे उनकी रैली होगी। इसके बाद ओडिशा के मोरादा और डुबरी में उनकी जनसभाएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed