फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 23 April BJP Congress

चुनावी हलचल: कहीं चला नामांकन का दौर, तो कहीं फिल्म स्टार ने थामा 'कमल'

Tue, 23 Apr 2019 10:24 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 23 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 23 April BJP Congress
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को देशभर के 15 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी के चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।
विज्ञापन

23 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 


-अमित शाह ने कहा, मोदी जी फिर वाराणसी से लड़ेंगे, वह 26 अप्रैल की दोपहर को नामांकन करेंगे। 25 अप्रैल को करेंगे रोड शो।
 


-भोपाल: भाजपा ने अमित माली का सम्मान किया जिन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के मंच से कहा था कि पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और आतंकियों को मारा। दिग्विजय ने इस युवक से पूछा था कि क्या उसे 15 लाख रुपये मिले हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
-भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी की ओर से दायर मानहानि केस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निजी पेशी से छूट मिली। 30 अप्रैल को होगी सुनवाई।  

-भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, सनी देओल को गुरदासपुर से दिया टिकट। किरण खेर को चंडीगढ़ और होशियारपुर से सोम प्रकाश को बनाया उम्मीदवार। 
 



-तीसरे चरण में कुल 63 फीसदी वोटिंग


-अमेठी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस अंदाज में किया प्रचार। 
 


-झारखंड के रांची में पीएम मोदी का रोड शो। 
 


- चुनाव आयोग से मिलने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, पीएम मोदी ने रोड शो निकाला और भाषण भी दिया। आचार संहिता का इस तरह से उल्लंघन इससे पहले कभी नहीं हुआ। हमने आयोग से गुजारिश की है कि 48-72 घंटे तक प्रचार से रोका जाए। 

-उत्तर पश्चिम दिल्ली से नामांकन भरने के बाद भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने कहा, मैं बचपन से ही योद्धा रहा हूं, मुझे ही जीतना है।
 



-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने नामांकन भर दिया है।
 


-आसनसोल में बोले पीएम मोदी: नारदा, सारदा, रोज़वैली सिर्फ घोटाले नहीं बल्कि गरीबों के जीवन के साथ किया गया बहुत बड़ा अपराध है। इसके तार कहां तक पहुंच रहे हैं, ये भी आप जानते हैं। एक मुख्यमंत्री जब सरेआम गरीबों को लूटने वालों के पक्ष में खड़ा हो जाए, तो स्थिति आप समझ ही सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर

-कांग्रेस ने आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर उपचनाव के लिए रणवीर शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है।

-वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी से चुनाव लड़ने के कयासों पर कहा, "वो खुद कह चुकी हैं कि अगर पार्टी लड़ने के लिए कहती है तो वो जरूर लड़ेंगी। पार्टी जल्द इस पर फैसला करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष बाकी लोगों से मशविरे के बाद इस पर फैसला करेंगे।"

-भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के रोड शो में काले झंडे दिखाने के आरोप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनसीपी कार्यकर्ता को पीटा।
 

-दिल्ली के जिला जज ने राहुल गांधी पर जुड़े एक मामले को राउज एवेन्यू की विशेष सांसद/विधायक अदालत में स्थानांतरित कर दिया है। राहुल पर पीएम मोदी और सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों के आरोप के तहत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने को लेकर शिकायत की गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।

-गांधीनगर में वोटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को लेकर कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रतिनिधि शाम 5 बजे चुनाव आयोग जाकर शिकायत दर्ज कराएंगे।

-उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित और नई दिल्ली से अजय माकन ने भरा नामांकन।
 


-साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में रोड शो निकाला।
 


-भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने को लेकर डाली गई याचिका पर मुंबई की एनआई कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया है। 2008 मालेगांव धमाकों में मारे गए एक व्यक्ति के पिता ने ये याचिका डाली है। प्रज्ञा ने अपने जवाब में कहा है कि याचिकाकर्ता ने प्रचार पाने के लिए ऐसा किया है।
अब इस पर एनआईए ने भी अपना जवाब सौंप दिया है। एनआईए ने कहा है कि ये पूरा मामला चुनाव आयोग से जुड़ा है। ये उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

-'चौकीदार चोर है' मामले पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। पहले उनसे सिर्फ जवाब मांगा गया था। सोमवार को अपने जवाब में राहुल ने कहा था कि मैंने आवेश में विवादित बयान दिया जिसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका पर ये पूरी सुनवाई चल रही है। अब इस मामले में 30 अप्रैल को सुनवाई होगी।


-उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से गायक हंस राज हंस को मिला भाजपा का टिकट। मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट कटा। इसी के साथ कांग्रेस और आप के अलावा भाजपा ने भी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर

-बॉलीवुड से राजनीति में आईं मां हेमा मालिनी की तरह बेटे सनी देओल भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा के टिकट पर वह लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। 
पूरी खबर पढ़ें

-बदायूं में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर स्वामी प्रसाद मौर्य के घर छापेमारी। बदायूं से स्वामी प्रसाद की बेटी संघमित्रा मौर्य भाजपा की उम्मीदवार हैं।


-शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा: जो चित्र मेरे सामने है, इस देश में किसी एक पार्टी की सत्ता अब नहीं आएगी। सत्ता आएगी एनडीए की। हम सब एनडीए के सहयोगी हैं और एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 
 

-उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से वर्तमान सांसद उदित राज ने कहा है कि अगर उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला तो वो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। वो इसी सीट से निर्दलीय भी लड़ सकते हैं। 
 

-मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुनवाई से गैर मौजूद रहने पर सीताराम येचुरी के खिलाफ जमानती वॉरंट जारी किया है। संघ कार्यकर्ता और वकील दृतिमान जोशी ने गौरी लंकेश मामले में संघ का नाम लेने पर राहुल गांधी और येचुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। राहुल गांधी ने अपनी वकील के जरिए दादर डाकखाने के खिलाफ जांच की मांग की है क्योंकि उनका कहना है कि उन्हें कोर्ट का सम्मन नहीं मिला। उन्हें 30 अप्रैल तक पेशी से छूट मिली है। अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शाम को मध्यप्रदेश के छतरपुर में चुनावी रैली करेंगे।


-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के केंद्रपाड़ा और बालासोर के अलावा पश्चिम बंगाल के आसनसोल में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed