चुनावी हलचल: मोदी बोले- अब विरोधी मेरे पिछड़ेपन का सर्टिफिकेट भी बांटने लगे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।
20 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
बरेली में पीएम मोदी: दो चरण के बाद हमारे सारे विरोधी कारण ढूंढ़ने में लगे हैं अभी से कि पराजय के कारण तैयार करो, ये ऐसा मोदी रोलर आया है कि सब साफ हो रहा है। अब मेरे पिछड़ेपन का सर्टिफिकेट भी बांटने लगे हैं। वो मेरे पिछड़े होने का मजाक उड़ा रहे हैं। मेरी जाति पर आ जाते हैं। कोई नीच बोलता है, कोई गाली देता है। वैसे भी हम गरीबों को पिछड़ों को नामदारों की गाली खाने की आदत हो गई है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि आपने अपने परिवार का पिछड़ापन दूर करने के अलावा और कुछ किया है।PM Modi in Bareily: Do charan (phase) ke baad, humare sare virodhi karan doonde mein lage hai abhi se ke bhai parajay ke karan taiyar karo, yeh aisa Modi roller aaya hai ke sab saaf ho raha hai. #LokSabhaElection pic.twitter.com/HoUc7AkRuQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2019
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अभिनेता सनी देओल की कल शाम पुणे एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई।
Maharashtra: BJP President Amit Shah had a meeting with actor Sunny Deol at Pune Airport, yesterday evening. The meeting lasted for 5 minutes, at the airport lounge. pic.twitter.com/ZTJNglL1bY
— ANI (@ANI) April 20, 2019
-केरल के अरिकोडा में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने बच्चों मिराया और रेहान के साथ।
Priyanka Gandhi Vadra with her children Miraya and Raihan, after addressing a rally in Areekode. #Kerala pic.twitter.com/fHkj1QsymH
— ANI (@ANI) April 20, 2019
- एटा में पीएम मोदी की रैली, सपा-बसपा गठबंधन पर कहा- एक दोस्ती विधानसभा चुनाव के समय भी हुई थी, चुनाव खत्म हुआ, दोस्ती खत्म हो गई, दुश्मनी में बदल गई। अब एक दोस्ती फिर हुई है, लेकिन इसके टूटने की तारीख भी तय है। आपको टूटने की तारीख बताऊं? 23 मई को ये फर्जी दोस्ती फिर से टूट जाएगी।
PM Modi in Etah: Ek dosti UP Vidhan Sabha ke chunaav ke samay bhi hui thi, chunav khatm hua, dosti bhi khatm hogai,dushmani mein badal gai. Ab ek dosti phir hui hai, lekin iske tootne ki tarikh bhi tay hai.Aapko tootne ki tarikh bataun? 23 May ko ye farzi dosti Phir se toot jaegi pic.twitter.com/R0BjAcRfTD
— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2019
-केरल के कोल्लम से पूर्व कांग्रेस सांसद एस कृष्ण कुमार भाजपा में शामिल हुए। कहा- मेरी बाकी जिंदगी का मकसद है कि पीएम मोदी के हाथ मजबूत करूं। मुझे लगता है कि जनता को उन्हें पांच साल नहीं बल्कि अगले 10 साल के लिए चुनना चाहिए।
Delhi: S Krishna Kumar, former Congress MP from Kollam (Kerala), joins Bharatiya Janata Party pic.twitter.com/v5374QVaKb
— ANI (@ANI) April 20, 2019
-केरल के पतनमथिट्टा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो।
BJP President Amit Shah holds a roadshow in Pathanamthitta, Kerala. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/RChH3X98J7
— ANI (@ANI) April 20, 2019
-कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा, कुछ सप्ताह पहले मैंने बालाकोट के बारे में कुछ कहा था, इसके तुरंत बाद पीएम ने ट्वीट करना शुरू कर दिया, भाजपा अध्यक्ष आक्रामक हो गए और प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। कांग्रेस नेता मुझसे कहने लगे कि आपने ऐसा क्यों कहा? मैंने पूछा क्या कहा? मैं सच कहा है।
Sam Pitroda, Indian Overseas Congress Chief: Few weeks ago I said something about Balakot, immediately PM started tweeting, head of BJP party went wild, called a press conference. Congress leaders started calling me why did you say that? I said what did I say? I said the truth. pic.twitter.com/0mBBbfflGr
— ANI (@ANI) April 20, 2019
-चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी वेब सीरीज 'मोदी जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' पर रोक लगाई। कहा- इरोज नाउ से तुरंत कंटेंट हटाने को कहा।
साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा
- भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने 26/11 हमले के शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजन बयान दिया था ।हालांकि अपनी कटु टिप्पणी को लेकर मचे हंगामे के बाद शुक्रवार देर रात अपने शब्द वापस लेने की घोषणा की। साध्वी की सहायक उपमा सिंह ने उनका बयान जारी किया, जिसमें साध्वी ने कहा, मुझे लगता है कि मेरी टिप्पणी से देश के दुश्मनों को लाभ होगा, इसलिए मैं अपने बयान को वापस लेती हूं और इसके लिए माफी मांगती हूं। यह मेरा निजी दर्द था। यदि मेरे शब्दों से कोई आहत हुआ है, तो मुझे इसके लिए खेद है।
-कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के गुना से नामांकन दाखिल किया।
Congress' Jyotiraditya Scindia files nomination from Guna constituency in Madhya Pradesh. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/PE1icKdi29
— ANI (@ANI) April 20, 2019
-अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे को लेकर नई परिस्थितियां सामने आई हैं। शनिवार को चार अलग-अलग उम्मीदवारों ने राहुल गांधी पर अपने हलफनामे में तथ्य छुपाए जाने व गलत जानकारी दिए जाने का आरोप लगाया। सभी ने राहुल गांधी का नामांकन खारिज किए जाने की मांग की जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी के वकील से 22 अप्रैल को अपना खंडन दाखिल करने को कहा। शनिवार को अमेठी में नामांकन पत्रों की जांच होनी थी। इस दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार अफजाल वारिस समेत तीन निर्दलीय उम्मीदवारों सुरेश चंद्र ध्रुव लाल व सुरेश कुमार शुक्ला ने आरोप लगाते हुए राहुल गांधी का नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की।
बिहार के सुपौल में राहुल गांधी की रैली।
राहुल गांधी: असली चौकीदारों को एक चौकीदार ने बदनाम किया। मोदी देश के नहीं, अनिल अंबानी के चौकीदार। बिहार के युवा पूरे देश में देश की रक्षा करते हैं, ईमानदारी से, धूप, आंधी, तूफान में, आधी रोटी खाकर, उस सबको एक चौकीदार ने बदनाम किया है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में महागठबंधन की रैली, मायावती आजम खान के लिए प्रचार करने पहुंचीं।
मायावती: भाजपा-संघ के लोग इनके (आजम खान) खिलाफ कितने भी घिनौने हथकंडे इस्तेमाल क्यों न कर ले, जीत हमारे गठबंधन के उम्मीदवार की ही जीत होगी। भीड़ का जोश बताता है कि आजम रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे। गलत नीतियों की वजह से राज्यों में हार रही है भाजपा। चौकीदारी का नाटक भी इन्हें जिता नहीं पाएगा। चुनाव में बहुत से चौकीदार घूम रहे हैं। इनके छोटे-बड़े चौकीदार मिलकर कितनी भी ताकत लगा लें, केंद्र में इनकी सरकार दोबारा नहीं आएगी।
अररिया में पीएम मोदी: बिहार से बंगाल तक जनसैलाब दिख रहा है। धूप में जो तप रहे हैं, विकास करके चुकाउंगा। कुछ लोगों को आजकल भारत माता के जयकारे पर भी पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं। जो लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे का समर्थन करते हैं, वो भारत के विकास के लिए साधना कैसे कर पाएंगे। जो लोग ऐसे नारे लगाते हैं , आपके जवाब से उनके कान के पर्दे फट जाने चाहिए। किसी भी जाति-पंथ से पहले हम भारतीय हैं। एक तरफ वोटभक्ति की राजनीति है, दूसरी तरफ देशभक्ति है। मुंबई हमले के बाद सेना ने कार्रवाई की मंजूरी मांगी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने मंजूरी नहीं दी। कांग्रेस को वोटभक्ति की राजनीति करनी थी। देशभक्ति की राजनीति क्या होती है ये आपने पहले उरी हमले के बाद और फिर पुलवामा हमले के बाद देखा।
-कर्नाटक के शिवमोगा में अमित शाह का रोड शो।
Karnataka: BJP President Amit Shah holds a roadshow in Shivamogga. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/twRPbC5U0h
— ANI (@ANI) April 20, 2019
बिहार के अररिया में एनडीए की रैली, पीएम मोदी भी मौजूद
--नीतीश कुमार: किसान योजना के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्रीजी को बधाई देता हूं। हम सड़कों को जोड़ रहे हैं, हमारा लक्ष्य है कि सुदूर इलाकों से पटना तक पहुंचने में पांच घंटे से ज्यादा वक्त न लगे। केंद्र सरकार ने कई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्र ने 50 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं। लेकिन कुछ लोग समाज में दरार डालना चाहते हैं। हम 13 साल से साथ काम कर रहे हैं, लेकिन यहां एक परिवार ने 15 साल राज किया है। पहले बिहार की क्या हालत थी, आज विकास दर 11.3 फीसदी हो गई है। लोग पहले लालटेन में रहते थे, हमने हर घर बिजली पहुंचाने का प्रयास किया है।
-यूपी के मुरादाबाद में बोले सीएम योगी- मुझे ये कहते हुए अफसोस होता है, जो लोग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को गाली देते हैं, उनके बारे में जिस-जिस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी करते थे, आज मायावती जी उनके लिए समर्थन और वोट मांगने के लिए जा रही हैं।
- कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा चुनाव हारेगी। हमें गुजरात में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। हम दोहरे अंक तक पहुंचेंगे। 23 मई को नतीजे के आने के बाद भाजपा सत्ता में नहीं रहेगी।
-आज भोपाल से पर्चा दाखिल करेंगे कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह। झनेश्वर देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना। स्वरुपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
- ओडिशा: बीजद नेता और पतकुरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार वेद प्रकाश अगरवाल की भुवनेश्वर के अस्पताल में मौत हुई।
-समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के फूलपुर से पंधारी यादव को दिया टिकट।
-पश्चिम बंगाल में बोले पीएम मोदी-
- दो चरणों की वोटिंग से बंगाल के विकास की स्पीडब्रेकर दीदी की नींद पर भी ब्रेक लग गई है। उनकी लाख कोशिशों के बावजूद, धमकियों के बावजूद हमारे किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा भाइयों ने, माताएं-बहनों ने भारी संख्या में वोट किया। टीएमसी की गुंडागर्दी को आपने जवाब दिया। 23 मई को पश्चिम बंगाल में हिंसा करने वालों को, दीदी को सजा देगी।
- मां, माटी और मानुष के नाम पर ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल को धोखा दिया है। यहां गरीबों को गरीब रखने का षड्यंत्र रचा जाता है। शारदा, नारदा और रोज वैली घोटाले के नाम पर बंगाल की जनता का पैसा लूटा है। जिन युवाओं ने परीक्षाएं पास कर ली, उन्हें नौकरी नहीं दे रही है। केंद्र ने सातवां वेतनमान दे दिया, लेकिन दीदी ने यहां छठा वेतनमान भी नहीं दिया।
- तुष्टिकरण के लिए दूसरे देशों से लोगों को बुलाकर भारत में चुनाव प्रचार कराया जाता है। यहां पूजा करने पर रोक लगाई जाती है। रथयात्रा रोक दी जाती है। ममता सरकार ने दुर्गाष्टमी के दिन हुए धमाके की जांच रुकवा दी।
- भारत आज आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मार रहा है। आपको गर्व हो रहा है या नहीं! मोदी ठीक कर रहा है या नहीं कर रहा! और ये लोग सबूत मांग रहे हैं। अरे ममता दीदी! चिटफंड घोटाले की सबूत खोजिए।
- 23 मई को एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी। नई सरकार में भारत घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। संसद में नागरिकता संशोधन बिल पास करा कर रहेंगे।
-कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने पिता एचडी देवगौड़ा को नरेंद्र मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री बताया। कहा कि जब मेरे पिता साल 1995 में पीएम थे, तब उनके 10 महीने के कार्यकाल में एक भी आतंकवादी हमले नहीं हुए। भारत-पाकिस्तान सीमा पर कोई आतंकी गतिविधि नहीं हुई। जब मेरे पिता प्रधानमंत्री थे, तो पूरा देश शांति से जी रहा था।
Karnataka CM HD Kumaraswamy: When my father (HD Deve Gowda) was PM for 10 months in 1995 did any terrorist activity take place in this country? Did any terrorist activity go on at the India-Pakistan border? Entire country was in peace at the time when my father was the PM. pic.twitter.com/vSqM9ImCiy
— ANI (@ANI) April 20, 2019
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में रैलियां करेंगे। सुबह 10 बजे वह पश्चिम बंगाल के बुनियादपुर में रैली करेंगे। इसके बाद बिहार के अररिया में दोपहर 12 बजे, उत्तर प्रदेश के एटा में शाम चार बजे और बरेली में शाम छह बजे रैली करेंगे।
-राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्ळोंने ट्वीट कर कहा है कि बिहार पीएम मोदी से झूठ और जुमलों की उम्मीद कर रहा है।
-राहुल गांधी आज बिहार और छत्तीसगढ़ में रैलियां करेंगे। केरल के वायनाड में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी।
-कांग्रेस के महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।