चुनावी हलचल: केरल में बोले मोदी, नामदार का वायनाड से चुनाव लड़ना तुष्टिकरण का संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(Lok Sabha Election 2019 Voting Phase 2) दूसरे चरण के मतदान से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए
18 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
-मदुरई में चितराई त्योहार का एक दृष्य। इसके चलते यहां वोटिंग का समय दो घंटे बढ़ाया गया था।
Madurai: Earlier visuals from Chithirai festival; voting was extended by 2 hours in Madurai in view of the festival. #TamilNadu pic.twitter.com/KhWrQxND4W
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 18, 2019
-त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देब बर्मन ने खेवई थाने के अंदर एक शख्स को थप्पड़ मारा। सूत्रों के मुताबिक, इस शख्स को प्रज्ञा देब बर्मन (प्रद्योत की दीदी) की काफिले पर हमले के आरोप में पकड़ा गया था।
#WATCH: Tripura Congress President Pradyot Kishore Deb Burman slaps a man inside Khowai police station in Tripura. According to sources, the man was arrested for attacking convoy of Pragya Deb Burman, Tripura Congress candidate & Pradyot's elder sister pic.twitter.com/dHsW7vK90u
— ANI (@ANI) April 18, 2019
तिरूवनंतपुरम में पीएम मोदी की रैली, कहा- भाजपा और मुझपर पर आपका भरोसा और प्यार समय के साथ बढ़ता चला गया है। आज मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। नामदार कहता है कि वह वायनाड से चुनाव इसलिए लड़ रहा है क्योंकि वह दक्षिण को एक संदेश भेजना चाहता है। क्या तुम त्रिवेंद्रम से चुनाव लड़कर संदेश नहीं दे सकते थे। ये राजधानी है। ये दक्षिण को संदेश नहीं बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति को संदेश है।
PM Modi in Thiruvananthapuram, Kerala: The faith and affection towards the BJP and me has only increased over time. Today I am here to seek your blessings so that we continue to convert your faith and affection to record development pic.twitter.com/xxVgzmFDkd
— ANI (@ANI) April 18, 2019
चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस-
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 66 फीसदी मतदान हुआ: वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा
कहां कितनी वोटिंग?
बिहार - 62%
ओडिशा -64 %
छत्तीसगढ़ - 71%
कर्नाटक - 61.84%
पुड्डुचेरी - 78%
तमिलनाडु- 72%
जम्मू-कश्मीर - 43.40%
असम - 73%
प. बंगाल - 76.03%
मणिपुर - 74.30%
-लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर पूरे उत्साह से मतदान हुआ। शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण माहौल के बीच करीब 62.30 फीसदी वोट पडे़। प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि दूसरे चरण में राज्य की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा तथा फतेहपुर के लिए शाम छह बजे तक औसतन 62.30 फीसदी मतदान हुआ। शाम छह बजे तक नगीना में 62.10 फीसदी, अमरोहा में 68.77, बुलंदशहर में 62.14, अलीगढ़ में 62.80, हाथरस में 61.25, मथुरा में 60.56, आगरा में 59.60 और फतेहपुर सीकरी में 61.16 फीसदी वोट पडे़।
- भाजपा नेता राम माधव ने प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी को लेकर कहा कि फैसला मध्यप्रदेश इकाई ने लिया है। दिग्विजय को चुनौती देने के लिए वो सही व्यक्ति हैं जिन्होंने देश में 'हिंदू आतंकवाद' का शरारतपूर्ण विचार फैलाया।
-साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने साथ जेल में हुए उत्पीड़न पर कहा, वो कहलवाना चाहते थे कि तुमने एक विस्फोट किया है और मुस्लिमों को मारा है। सुबह हो जाती थी पीटते-पीटते, पीटने वाले लोग बदल जाते थे लेकिन पिटने वाली मैं सिर्फ अकेले रहती थी।
Pragya Singh Thakur while alleging torture by jail officials says, "Vo kehalvana chahte the ki tumne ek visfot kiya hai aur Muslimo ko maara hai.....subah ho jati thi pit'te pit'te, log badal jate the peetne wale, lekin pitne wali main sirf akeli rehti thi." pic.twitter.com/C0T8rzByVn
— ANI (@ANI) April 18, 2019
- मुंबई में चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने 11.85 लाख रुपए का कैश सीज किया है। यह नकदी पिछली रात को सायन इलाके से जब्त की गई है।
-तहसीन पूनेवाला ने भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर आतंक की आरोपी है इसलिए उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए।
Tehseen Poonawalla files complaint with Election Commission against candidature of Pragya Singh Thakur from Bhopal Parliamentary constituency by BJP for #LokSabhaElections2019 ; "requests EC to debar her from contesting elections as she is a terror accused". pic.twitter.com/hCyfeSgFnX
— ANI (@ANI) April 18, 2019
- गुजरात में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, हम आपको हर भाषण में अपने मन की बात, हमारे दिल में क्या है, हम ये नहीं बताना चाहते। हम आपके साथ मिल कर देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे, अगर 'न्याय' अंबानी को मिलेगा तो फिर किसान को भी मिलेगा।
Rahul Gandhi in Junagadh, Gujarat: Hum aapko har bhashan mein apne man ki baat, hamare dil mein kya hai, hum ye nahi batana chahte. Hum aap ke sath mil kar desh ko aage badhana chahte hain.Hum 2 hindustan nahi ban'ne denge, agar nyay Ambani ko milega to phir kisan ko bhi milega. pic.twitter.com/d8xdKYVktF
— ANI (@ANI) April 18, 2019
-टेक्नोक्रेट से राजनीतिक नेता बने सैम पित्रोदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह महसूस करते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में कुछ गड़बड़ है। इस कांग्रेस नेता ने कहा वह फिलहाल इस गड़बड़ी की ओर ठीक ठीक इशारा नहीं कर सकते और इसके लिए इस मशीन का अध्ययन करने की जरूरत है। पित्रोदा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘बतौर अभियंता, एक तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में, मैं ईवीएम से संतुष्ट नहीं हूं।’ उन्होंने कहा कि लेकिन मैं साफ साफ कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं क्योंकि मेरे पास ईवीएम नहीं है। अगर कोई मुझे एक साल के लिए ईवीएम अध्ययन के लिए दे दे, तब ही मैं कुछ कह सकता हूं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सलाहकार रहे पित्रोदा ने कहा, ‘‘आपको डिजाइन और सॉफ्टवेयर समझना होगा। लेकिन एक बात बहुत निश्चित है कि इसके साथ कुछ तो गड़बड़ है। हमें नहीं पता कि क्या गलत है।’’
-जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा के उम्मीदवारों का एलान किया। हिसार से दुष्यंत चौटाला, सिरसा से सरदार निर्मल सिंह, रोहतक से प्रदीप देसवाल और भिवनानी से स्वाति यादव को टिकट मिला है।
Congress MP candidate for Lucknow,Pramod Krishnam: Shatrughan Sinha Ji ne yahan aa karke apna pati-dharm nibhaya hai, lekin mai Shatru Ji se ye kehna chahunga ki pati-dharm unhone aaj nibha diya, lekin ek din mere liye prachar karke wo party-dharm nibhayein.#LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/ivWJXcodW9
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
-खजुराहो के भाजपा प्रत्याशी वी.डी.शर्मा ने आज पन्ना में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन भरने के दौरान पांच से अधिक व्यक्ति मौजूद थे। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस ने इसकी आज चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करने की मांग की। मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने इसकी शिकायत की।
-इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पार्टी के घोषणापत्र को लेकर कहा कि इसमें 52 वादों का जिक्र है। हम जब भी सत्ता में आएंगे तो मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि घोषणापत्र को लागू किया जाएगा। ये कोई झूठा वादा नहीं होगा। हमने देश भर में लोगों से बात करते घोषणापत्र बनाया है।
-कांग्रेस में होने के बावजूद लखनऊ से सपा उम्मीदवार और अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के प्रचार के आरोपों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि परिवार का मुखिया होने और उनका पति होने के नाते परिवार के साथ खड़ा होना मेरा फर्ज है।
-आम आदमी पार्टी के गोपाल राय ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि हमने हर संभव कोशिश की। संजय जी ने बातचीत भी की लेकिन समझ नहीं आता कि मामला लगभग तय होने के बाद कांग्रेस ने आखिरी मौके पर पीछे कैसे हट गई।
-कर्नाटक के बागलकोट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा: बीते एक साल से राज्य में चलने वाला नाटक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। इस नाटक में भावनाएं और बदला सब कुछ है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि रैलियों और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावनाएं उफान मार रही हैं। कर्नाटक में लाचार सरकार है, कुमारस्वामी का अक्सर भावुक होकर उद्गार व्यक्त करना ‘नाटक’ है।
-चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को 'मोदी की सेना' वाली टिप्पणी पर चेतावनी जारी की है। आयोग ने नकवी से भविष्य में राजनीतिक प्रचार के लिए सुरक्षा बलों के संदर्भों का उपयोग करने से बचने के लिए कहा है।
Election Commission of India warns Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi over his 'Modi ki Sena' comment, asks him to desist from using references to security forces for political propaganda and to be careful in future (file pic) pic.twitter.com/o7kDCAWzDb
— ANI (@ANI) April 18, 2019
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की अपनी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूर सरकार के दौरान पाकिस्तान खुलेआम कहता था कि मेरे ‘जेहादी’ हैं, कर लो क्या कर सकते हो? कांग्रेस की मजबूर सरकार रोती फिरती थी।
-उत्तर कन्नड़ा में चुनाव अधिकारियों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के सामान की तलाशी ली।
Uttara Kannada: Election Commission officials searched the luggage and chopper of Karnakata Chief Minister HD Kumaraswamy, today. pic.twitter.com/yiNIuwx0Fv
— ANI (@ANI) April 18, 2019
-उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।
SP Chief Akhilesh Yadav files nomination from Azamgarh parliamentary constituency. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/RBsiBnjUX4
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
-विवेक ओबेरॉय ने अपनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है कि चुनाव आयोग ने बुधवार को फिल्म देख ली है। हमने उनसे पूछा कि फिल्म कैसी लगी। मैं उनका जवाब तो आपको नहीं बता सकता लेकिन उनके जवाब से हम खुश थे। हमारी अपील है कि फिल्म रिलीज होने देनी चाहिए।
-केरल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई के विरुद्ध सांप्रदायिक भाषण देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर जोगिंदर टुली नाम के व्यक्ति ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की याचिका डाली है।
-भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया।
-जया प्रदा ने कहा है कि आजम खान मामले में सपा सांसद डिंपल यादव को छोड़कर सारी महिलाएं उनके साथ हैं।
-कांग्रेस नेता अवतार सिंह भड़ाना, बसपा में शामिल हुए। बसपा ने मुरैना से दिया टिकट।
-सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी ने भरा नामांकन। आपको बता दें कि इस सीट से मौजूदा सांसद उनके बेटे वरुण गांधी हैं।
Union Minister Maneka Gandhi files her nomination from Sultanpur Lok Sabha constituency #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/ed3eJo5VbL
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2019
-बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का केस दर्ज करा दिया है। उनके मुताबिक, राहुल बार-बार ' सारे मोदी चोर है' कहते हैं जिससे मोदी नाम वाले सभी लोगों का अपमान होता है। इसी को लेकर उन्होंने केस दर्ज कराया है।
-हाल ही में सपा का दामन थामने वाली शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने लखनऊ से पर्चा भरा। वो गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने चुनाव लड़ रही हैं।
-जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला ने मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाई गईं साध्वी प्रज्ञा पर कड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कानून के साथ यह कैसा मजाक है कि भोपाल से एक ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया गया है, जिसपर आतंकवाद के आरोप हैं और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जमानत पर हैं, लेकिन इस गर्मी की तपिश में चुनाव लड़ने के लिए फिट हैं।
हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में एक गलती कर दी है और भोपाल की जगह इंदौर लिख दिया है।
-चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने मुंबई के सायन इलाके से 11.85 लाख रुपये नकदी जब्त की।
-कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रामनगर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में वंशवाद महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की समस्याएं मूल मुद्दा है। केवल वंशवाद और क्षेत्रीय राजनीति के कारण देश के कई राज्यों में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की आलोचनाओं से परेशान नहीं हूं।
-राहुल गांधी ने ट्वीट किया: जब आज आप वोट करें तो याद रखें कि न्याय के लिए वोट करना है। बेरोजगार युवा के लिए न्याय, संघर्षरत किसान के लिए न्याय, नोटबंदी से बर्बाद हुए छोटे कारोबारी के लिए न्याय, जाति या धर्म की वजह से मार दिए गए लोगों के लिए न्याय।
When you vote today, remember that you vote for Nyay.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 18, 2019
Nyay for our unemployed youth; for our struggling farmers; for the small traders whose businesses were destroyed by Demonetisation; for those who were persecuted because of their caste or religion. #VoteNyayVoteCongress pic.twitter.com/VvEZPPX5b8
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अमरेली में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीएम कर्नाटक के बागलकोट में होंगे। शाम को ही कर्नाटक के चिकोड़ी में पीएम की जनसभा है वही रात सवा आठ बजे केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में रैली करेंगे।