फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok Sabha Election: Candidates for Rae Bareli and Amethi seats will be revealed by congress after two days

Lok Sabha Election: दो दिन बाद रायबरेली और अमेठी सीट के प्रत्याशियों का होगा खुलासा, कांग्रेस की अहम बैठक कल

Tue, 05 Mar 2024 12:56 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि गुरुवार को चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची आनी शुरू हो जाएगी। वह कहते हैं कि क्योंकि ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस गठबंधन के साथ सियासी मैदान में उतर रही है। इसलिए प्रत्याशियों के चयन और सीटों को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है...
loader
Lok Sabha Election: Candidates for Rae Bareli and Amethi seats will be revealed by congress after two days
Lok Sabha Election: Congress - फोटो : Amar Ujala/ Rahul Bisht

विस्तार

आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर ज्यादातर सियासी दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों के चयन कर नाम घोषित नहीं किए गए हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सूची जारी हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक इस सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट समेत कई महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल हैं।

I.N.D.I गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सूची गुरुवार को आ सकती है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि गुरुवार को चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची आनी शुरू हो जाएगी। वह कहते हैं कि क्योंकि ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस गठबंधन के साथ सियासी मैदान में उतर रही है। इसलिए प्रत्याशियों के चयन और सीटों को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है। पार्टी से जुड़े रणनीतिकारों ने मुताबिक पहली सूची में उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने है। उसके बाद धीरे-धीरे दूसरे चरण की सूची में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाते रहेंगे।



कांग्रेस की सूची में सबसे ज्यादा निगाहें उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों पर लगी हैं। दरअसल पार्टी ने अभी तक उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी जैसी अपनी महत्वपूर्ण सीटों पर कौन प्रत्याशी होगा इसका खुलासा नहीं किया है। क्योंकि इस बार रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इसलिए इस सीट पर कौन प्रत्याशी होगा इसको लेकर सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा निगाहें लगी हुई हैं। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि रायबरेली से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी सियासी मैदान में उतरेंगे। क्योंकि पिछले महीने सोनिया गांधी की ओर से जारी की गई रायबरेली के लोगों की चिट्ठी में कुछ ऐसी ही संकेत दिए गए थे, जिससे कि गांधी परिवार के ही किसी का यहां से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की हो रही है कि यहां से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी प्रत्याशी हो सकते हैं।

इसके अलावा गुरुवार को कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक के बाद अमेठी के सीट पर भी नाम फाइनल होना तय माना जा रहा है। दरअसल पिछला चुनाव राहुल गांधी अमेठी से हार गए थे। इसलिए कांग्रेस के भीतर ही इस बात की निगाहें लगी हुई हैं कि यहां से प्रत्याशी कौन होगा। सियासी गलियारों में कहा यही जा रहा है कि इस बार भी यहां से गांधी परिवार से ही कोई प्रत्याशी चुनावी मैदान में होगा। अब इस सीट पर भी राहुल और प्रियंका में से किसी एक के चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि इस बार प्रियंका गांधी को अमेठी से और राहुल गांधी को रायबरेली सीट पर चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।


कांग्रेस की पहली सूची में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश समेत राजस्थान और महाराष्ट्र की सीटें भी महत्वपूर्ण हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की छिंदवाड़ा सीट पर भी प्रत्याशी की घोषणा महत्वपूर्ण होगी। चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को इस बार यह सीट जा सकती है। इसी तरह राजस्थान और महाराष्ट्र की भी कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर लोगों में प्रत्याशियों के नाम की उत्सुकता बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार जीडी शुक्ला कहते हैं कि इस बार कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। खासतौर से उत्तरप्रदेश में रायबरेली और अमेठी समेत बनारस की सीट महत्वपूर्ण है। अब देखना यही है कि गुरुवार को होने वाली इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद क्या तय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed