Lok Sabha Election 2024 Live: राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर स्मृति ईरानी ने कही ये बात, लगाए आरोप
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि हमारी सरकार बनी तो गरीबी को समाप्त करेंगे, इंदिरा गांधी ने भी कहा था कि गरीबी को समाप्त करेंगे, राजीव गांधी ने भी कहा था कि गरीबी को समाप्त करेंगे लेकिन कोई भी गरीबी को समाप्त नहीं कर पाया।'
लाइव अपडेट
टीएमसी के घोषणापत्र पर भाजपा सांसद का हमला
टीएमसी के घोषणापत्र में सीएए और एनआरसी को खत्म करने के जिक्र पर बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा, 'सबसे पहले तो आप ऐसा तभी कर पाएंगे जब आपका कोई उम्मीदवार संसद पहुंचे...यह पागलपन है। उन पर कोई विश्वास नहीं करता। उनके हाथ में कुछ नहीं है।'#WATCH पूर्व बर्धमान, पश्चिम बंगाल: टीएमसी के घोषणापत्र में सीएए और एनआरसी को खत्म करने के जिक्र पर बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने कहा, "सबसे पहले तो आप ऐसा तभी कर पाएंगे जब आपका कोई उम्मीदवार संसद पहुंचे...यह पागलपन है। उन पर कोई विश्वास नहीं करता। उनके हाथ में कुछ नहीं है..." pic.twitter.com/au5YSzwHHH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024
'राहुल गांधी के बयान पर हंसा ही जा सकता है'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान 'बीजेपी को 150 सीट मिलेगी' पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'इस बयान पर मैं सिर्फ हंसूंगा। इससे ज्यादा इस पर क्या जवाब दिया जा सकता है। मुझे लगता है कि थोड़ा भी इनका जमीन से टच होता तो शायद इनकी बूरी हालत नहीं होती।'#WATCH पुणे (महाराष्ट्र): कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान 'बीजेपी को 150 सीट मिलेगी' पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "इस बयान पर मैं सिर्फ हंसूंगा। इससे ज्यादा इस पर क्या जवाब दिया जा सकता है। मुझे लगता है कि थोड़ा भी इनका जमीन से टच होता तो… pic.twitter.com/LmYniso7D6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024
'परिवार बदलते पहली बार देखा'
सार्वजनिक सभा में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, '26 तारीख के बाद राहुल गांधी यहां आएंगे। उन्होंने हर दो दिन में अपने वक्तव्य में इस बात को प्रदर्शित किया है कि वायनाड ही उनका परिवार है। हिंदी में कहावत है कि लोग रंग बदलते हैं लेकिन हमने परिवार बदलते पहली बार देखा है...26 तारीख के बाद जब वह यहां आएंगे तो वह हमें धर्म और जाति में बांटने का दुस्साहस करेंगे।'#WATCH अमेठी (यूपी): सार्वजनिक सभा में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, "26 तारीख के बाद राहुल गांधी यहां आएंगे। उन्होंने हर दो दिन में अपने वक्तव्य में इस बात को प्रदर्शित किया है कि वायनाड ही उनका परिवार है। हिंदी में कहावत है कि लोग… pic.twitter.com/DkbTBjRNO3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024
'हिंदू विरोधी हैं ममता बनर्जी', भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल का आरोप
भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी हिंदू विरोधी हैं। पॉल ने कहा कि रामनवमी के दौरान राज्य में कई बेवजह के नियम लागू कर दिए जाते हैं। अग्निमित्रा ने कहा कि 'पुलिस राम नवमी अखाड़ा के जुलूस पर बहुत ज्यादा दबाव डाल रही है, जैसे डीजे नहीं बजाया जाएगा, एक तय समय में ही जुलूस निकालना है और चार से ज्यादा वाहनों की मंजूरी नहीं दी गई है। मोहर्रम के दौरान ऐसा कुछ नहीं था। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हिंदू हैं, लेकिन वह हिंदू विरोधी हैं।'कांग्रेस ने ओडिशा चुनाव के लिए बनाई मैनेजमेंट कमेटी
कांग्रेस ने ओडिशा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसकी मंजूरी दी। इस समिति का अध्यक्ष श्री प्रसाद हरिचंदन को बनाया गया है।Congress president Mallikarjun Kharge approves the proposal for constitution of Odisha PCC Election Management Committee for ensuing General elections to Lok Sabha and Odisha Legislative Assembly – 2024 with immediate effect pic.twitter.com/vPnWQOBCaA
— ANI (@ANI) April 17, 2024
#WATCH कन्नूर (केरल): सार्वजनिक सभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "...पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि हमारी सरकार बनी तो गरीबी को समाप्त करेंगे, इंदिरा गांधी ने भी कहा था कि गरीबी को समाप्त करेंगे, राजीव गांधी ने भी कहा था कि गरीबी को समाप्त करेंगे लेकिन कोई भी… pic.twitter.com/XKXox8WeHX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024
लालू यादव बोले- सारण की जनता का कर्ज मैं नहीं चुका पाऊंगा
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'सारण की जनता ने मुझे राजनीति में पैर रखने को मौका दिया, इसलिए उनके प्रति मेरा विशेष स्नेह है। सारण की जनता का कर्ज मैं कभी नहीं चुका पाऊंगा। लोग मुझसे कहते थे कि आप अपने परिवार से (सारण से) उम्मीदवार दीजिए और एक बैठक के बाद उन्होंने मुझसे रोहिणी आचार्य को उम्मीदवार के रूप में चुनने के लिए कहा, मैंने स्वीकार कर लिया और उन्हें सारण से राजद का उम्मीदवार बना दिया।'#WATCH छपरा, सारण (बिहार): राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, "सारण की जनता ने मुझे राजनीति में पैर रखने को मौका दिया, इसलिए उनके प्रति मेरा विशेष स्नेह है। सारण की जनता का कर्ज मैं कभी नहीं चुका पाऊंगा। लोग मुझसे कहते थे कि आप अपने परिवार से (सारण से) उम्मीदवार दीजिए और एक… pic.twitter.com/HBojivlmMY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मणिपुर में अपने नेता को पार्टी से निकाला
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से महज दो दिन पहले मणिपुर भाजपा ने अपने एक नेता ई द्विजामनी सिंह को पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया है। ई द्विजामनी सिंह पार्टी के हियांगलम मंडल के अध्यक्ष थे। पार्टी ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की। वहीं पार्टी से निकाले जाने के बाद द्विजामनी सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए।कोलार की जनसभा में पीएम मोदी पर राहुल गांधी का निशाना
कोलार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'जहां भी अडानी को पैसा चाहिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि परिवार कितना गरीब है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे भूख से मर रहे हैं, अगर अडानी को वह जमीन चाहिए, तो नरेंद्र मोदी उन्हें वह जमीन दिलवा सकते हैं...। वह हमारे किसानों की भंडारण सुविधा चाहते हैं, उन्हें वह भंडारण सुविधा मिलेगी।'#WATCH कर्नाटक: कोलार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "जहां भी अडानी को पैसा चाहिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि परिवार कितना गरीब है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे भूख से मर रहे हैं, अगर अडानी को वह जमीन चाहिए, तो नरेंद्र मोदी उन्हें वह जमीन… pic.twitter.com/k2CkqPm49M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024
'रामनवमी की प्रथा सदियों से चल रही है'
समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सीट से प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा, 'रामनवमी की प्रथा सदियों से चली आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। हम सभी ने पूजा की, कन्या पूजन किया...निश्चित तौर पर इस बार जीत हमारी होगी। लोग समझ रहे हैं कि मौजूदा सरकार जो कहती है वो नहीं कर पा रही। उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।'#WATCH समाजवादी पार्टी की मैनपुरी सीट से प्रत्याशी डिम्पल यादव ने कहा, "रामनवमी की प्रथा सदियों से चली आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। हम सभी ने पूजा की, कन्या पूजन किया...निश्चित तौर पर इस बार जीत हमारी होगी। लोग समझ रहे हैं कि मौजूदा सरकार जो कहती है वो नहीं कर पा रही। उत्तर… pic.twitter.com/E58xgycIXT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024