फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 demands of Sarees Caps etc rises in South India trade of hundreds of crores expected

LS Polls 2024: दक्षिण भारत में साड़ी, टोपी और गमछे की भारी मांग, चुनाव में 600 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Tue, 09 Apr 2024 05:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 09 Apr 2024 05:25 PM IST
सार

बाजारों में टोपी, साड़ी के अलावा भगवान राम के त्रिशूल वाले झंडे, थैले, बैग, टी-शर्ट जैसे सामान पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। इस साल विभिन्न राज्यों के बाजारों में अयोध्या के राम मंदिर की झलक चुनाव प्रचार सामग्री पर भी देखी जा रही है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 demands of Sarees Caps etc rises in South India trade of hundreds of crores expected
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के साथ बाजारों में भी चुनावों को लेकर हलचल तेज हो चली है। गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और एमपी के कपड़ा बाजार में झंडे, टोपी, गमछा और साड़ी की ऑर्डर मिलने लगे हैं। मध्य प्रदेश और गुजरात में टोपी और झंडे का बड़ा कारोबार है। अब तक सूरत के व्यापारियों को 50 लाख से अधिक झंडे-टोपी, गमछे के ऑर्डर मिल चुके हैं। जबकि राज्यों के व्यापारी संगठनों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कम से कम 600 करोड़ की व्यापार होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


इस बार के लोकसभा चुनाव में साड़ी पर राजनीतिक पार्टियों के चिह्न के अलावा नारे भी देखने को मिल रहे हैं। कई व्यापारी ऐसे भी हैं, जो राजनीतिक दलों के लिए खुद ही बना कर इसका निशुल्क वितरण करते हैं। सबसे अहम बात यह है कि दक्षिण भारत से भी झंडे और टोपी के ऑर्डर ज्यादा मिल रहे हैं। अब तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु जैसे राज्यों से ज्यादा डिमांड आ रही है। महाराष्ट्र के बाजारों में राजस्थान और एमपी से ज्यादा डिमांड आ रही है। जबकि दिल्ली में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर से ऑर्डर की शुरुआत हो चुकी है। इसी तरह एमपी के थोक विक्रेताओं के पास स्थानीय मांग के अलावा छत्तीसगढ़ से भी ऑर्डर मिल रहे हैं।   
विज्ञापन


राम मंदिर की झलक चुनाव प्रचार सामग्री पर
बाजारों में टोपी, साड़ी के अलावा भगवान राम के त्रिशूल वाले झंडे, थैले, बैग, टी-शर्ट जैसे सामान पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। इस साल विभिन्न राज्यों के बाजारों में अयोध्या के राम मंदिर की झलक चुनाव प्रचार सामग्री पर भी देखी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता अपने पार्टी के निशान वाले झंडे से ज्यादा राम नाम के झंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी का असर भी चुनाव सामग्री पर दिखाई दे रहा है। इस बार पिछले चुनाव की तुलना में झंडे महंगे मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के सूरत स्थित मंडप क्लॉथ एसोसिएशन के अध्यक्ष देव संचेती का अमर उजाला को बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों टोपी, साड़ी की डिमांड ज्यादा है। सूरत के करीब 600 कारोबारी इसका काम कर रहे हैं। सूरत में सिंथेटिक कपड़े के सारे खेस और टोपी और झंडे बनाए जाते हैं। इसके अलावा भी साड़ी भी बड़ी मात्रा में सूरत से दक्षिण भारत के राज्यों में भेजी जा रही है।


इंदौर के कपड़ा बाजार से जुड़े व्यापारी विजय बियाणी का कहना है कि इंदौर के व्यापारियों को छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत दक्षिण भारत के राज्यों से टोपी और साड़ी की डिमांड आ रही है। अभी तक 20 लाख टोपी, 20 लाख झंडे और 20 लाख साड़ियों के ऑर्डर मिल चुके हैं। आगामी दिनों में अभी आर्डर मिलने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed