फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 BJP JP Naada Meeting With UP Uttarakhand Delhi Leaders Latest News Update

Mission 2024: दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक, जेपी नड्डा की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

Fri, 07 Jul 2023 08:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Jul 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BJP JP Naada Meeting With UP Uttarakhand Delhi Leaders Latest News Update
BJP - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा और कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भाजपा के सभी महासचिव, राज्यों के प्रभारी, उत्तर व पश्चिम भारत के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और दमन दीव व दादरा नगर हवेली के प्रमुख नेता शामिल हुए।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक कार्यक्रमों, लोगों की प्रतिक्रिया और आगे की रणनीति पर चर्चा की। साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा के चुनाव होने हैं। गुवाहाटी में पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के नेताओं के साथ इसी तरह की बैठक बृहस्पतिवार को हुई थी। दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र के भाजपा नेता रविवार को हैदराबाद में बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ इन बैठकों का विषय रहा है, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और नई पहलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा ने अपना अभियान आगे बढ़ाते हुए अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में 2024 के लिए रणनीति तैयार की गई है। बीजेपी के स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने को कहा गया है। सभी श्रेणियों में वोट का प्रतिशत बढ़ाया जाये। हर बूथ पर कम से कम 11 लोगों की टीम बनेगी। 10 से 11 दिनों के अंदर सभी लोकसभा केंद्रों को नये कार्यक्रमों की योजना बनाने की तैयारी करने को भी कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed