फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2023 bjp contest on 30 seats of bihar Chirag paswan can fight from hajipur

Lok Sabha Election: बिहार की 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, एनडीए के साथी दलों को मिलेंगी इतनी सीटें

Sat, 19 Aug 2023 08:59 AM IST
जलज मिश्रा हिमांशु मिश्र, अमर उजाला
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 19 Aug 2023 08:59 AM IST
सार

भाजपा ने राज्य में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के रणनीतिकारों का दावा है कि आंतरिक सर्वे में किशनगंज और नालंदा को छोड़ कर शेष 38 सीटों पर राजग के लिए सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2023 bjp contest on 30 seats of bihar Chirag paswan can fight from hajipur
भाजपा की चुनावी तैयारियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने बिहार में सीट बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया है। इस फार्मूले के मुताबिक भाजपा राज्य की 40 में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने लोजपा के दोनों धड़ों के लिए पहले की तरह छह सीटें छोड़ी हैं। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को एक सीट देने का मन बनाया है। शेष एक सीट विशेष रणनीति के तहत खाली रखी गई है।

विज्ञापन

भाजपा सूत्रों के मुताबिक लोजपा के दोनों धड़ों में जारी विवाद के बीच पार्टी नेतृत्व ने चिराग पासवान और पशुपति पारस के लिए बीते लोकसभा चुनाव की तरह ही छह सीटें देने का फैसला किया है। यानी दोनों धड़ों के हिस्से तीन-तीन सीटें आएंगी। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने हाजीपुर सीट पर चिराग को पहली प्राथमिकता देने का संकेत दिया है। इस सीट से फिलहाल पशुपति सांसद हैं।

विज्ञापन

35 सीटें जीतने का लक्ष्य
भाजपा ने राज्य में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के रणनीतिकारों का दावा है कि आंतरिक सर्वे में किशनगंज और नालंदा को छोड़ कर शेष 38 सीटों पर राजग के लिए सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम पहली बार मैदान में
कुशवाहा साल 2014 में भाजपा के साथ थे। तब उनकी पार्टी आरएलएसपी को तीन सीटें मिली थी। तीनों सीटों पर जीत के बाद कुशवाहा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इस बार भाजपा ने उन्हें दो सीटें ही देने का फैसला किया है। हाल ही में राजग में शामिल हुए जीतन राम मांझी की पार्टी हम को भाजपा एक सीट देगी। संभावना है कि उनकी पार्टी भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरे।



जदयू के आधा दर्जन सांसद संपर्क में
जदयू के आधा दर्जन सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। इनमें ऐसे सांसद शामिल हैं, जिन्हें राजग-जदयू गठबंधन से अपनी सीटें गंवाने का खतरा है। गौरतलब है कि बीते चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में जदयू ने किशनगंज को छोड़ कर कोसी-सीमांचल की सभी सीटें जीती थी। यहां जदयू का मुकाबला राजग और कांग्रेस से था। अब नए गठबंधन में राजद और कांग्रेस की इसी क्षेत्र की सीटों पर नजरें हैं। इसके अलावा पार्टी के कई सांसद ऐसे हैं जो नए गठबंधन को लेकर सहज नहीं है। ये सांसद संभवत: अक्तूबर में पाला बदलेंगे, जिससे उन्हें लोकसभा उपचुनाव का सामना नहीं करना पड़े।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed