चंद्रबाबू और जगनमोहन के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, टीडीपी नेता की मौत, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
आंध्र प्रदेश में बुधवार को हो रहे लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच कई जगहों हिंसक झड़प की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनंतपुर जिले के ताड़ीपत्री शहर में वईएसआर और टीडीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई आपसी हिंसक झड़प में टीडीपी नेता एस भास्कर रेड्डी की मौत हो गई है। वहीं, बंदरापल्ली के पुथालपट्टू में भी वोटिंग के दौरान वाईएसआरसीपी और टीडीपी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है।
TDP leader S Bhaskar Reddy killed in clashes in Tadipatri town of Anantapur. TDP has alleged that YSRCP workers are behind the incident. #AndhraPradeshElection2019 #IndiaElections2019
— ANI (@ANI) April 11, 2019विज्ञापन
दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों दलों के समर्थक आपस में लड़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस को कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा।
#WATCH: Clash broke out between YSRCP and TDP workers in Puthalapattu Constituency in Bandarlapalli, Andhra Pradesh. Police resorted to lathi-charge pic.twitter.com/q7vxRIR0R8
— ANI (@ANI) April 11, 2019
मालूम हो कि देश के 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं। आंध्रप्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी बिना किसी गठबंधन के इस बार चुनाव लड़ रही है और महागठबंधन में शामिल चंद्र बाबू नायडू की पार्टी से उनकी कड़ी टक्कर है।