फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Uttar Pradesh 26,000 'Chowkidar', 8.50 lakh tweets

उत्तर प्रदेश में 26 हजार 'चौकीदार', 8.50 लाख में से 4.63 लाख ट्वीट महज 1300 यूजरों ने किए

Wed, 22 May 2019 09:56 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 22 May 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Uttar Pradesh 26,000 'Chowkidar', 8.50 lakh tweets
Main Bhi Chowkidar Programme(File Photo) - फोटो : PTI

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मार्च में शुरू किए गए ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को उत्तर प्रदेश में मतदान और प्रचार अभियान के दौरान काफी समर्थन मिला। इसे लेकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से संबंधित रिसर्च पर काम कर रहे संगठन एंथ्रो डॉट एआई द्वारा किए गए आकलन के अनुसार प्रदेश में 26 हजार ट्विटर प्रोफाइलों में चौकीदार शब्द जोड़ा गया, लेकिन केवल 10 प्रतिशत प्रोफाइल इस दौरान हुए 70 प्रतिशत ट्वीट्स के पीछे थे।

विज्ञापन


चुनावों के दौरान 17 मार्च को पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट ने ट्विटर पर चौकीदार बनकर इस अभियान की शुरुआत की थी। 19 अप्रैल तक अकेले यूपी में 26 हजार चौकीदार बन चुके थे। इनके जरिए प्रदेश में 8.50 लाख ट्वीट किए गए। लेकिन केवल 1300 अकाउंट ऐसे थे, जिनसे 4.63 लाख ट्वीट किए गए। प्रति अकाउंट किए ट्वीट का आकलन करें तो इन 1300 अकाउंट में से हर एक ने इस करीब एक महीने के दौरान 356 ट्वीट किए, यानी हर रोज 11 से 12 ट्वीट।
विज्ञापन


9,000 ट्वीट एक ही अकाउंट से
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ विशेष अकाउंट ऐसे भी थे, जिनसे नौ हजार तक ट्वीट किए गए। वहीं 10 प्रतिशत यानी 2600 अकाउंट्स के जरिए 70 प्रतिशत ट्वीट हुए। 24 हजार अकाउंट्स ने पूरे महीने में केवल 10 ट्वीट्स ही किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मार्च को सर्वाधिक
बीस मार्च को सर्वाधिक ट्वीट ‘मैं भी चौकीदार’ के नाम से किए गए। इस दौरान प्रियंका गांधी जहां नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र में दौरा कर रही थीं, तो वहीं भाजपा ने चौकीदार थीम पर गाने रिलीज किए थे। दूसरा बड़ा अभियान छह अप्रैल को रहा, जब भाजपा के स्थापना दिवस पर यह ट्वीट किए गए।

‘उत्तर प्रदेश 74 पार’ छोड़ ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ अपनाया

इस दौरान चलाए गए हैशटैग से भी यूपी में भाजपा समर्थकों के रुख को भांपा जा सकता था। हैशटैग उत्तर प्रदेश 74 पार को तेजी से चलाया गया, लेकिन आठ अप्रैल को भाजपा का चुनाव घोषणापत्र आने के साथ यह हैशटैग खत्म सा हो गया। बल्कि अचानक 31 मार्च से ही फिर एक बार मोदी सरकार नाम से हैशटैग चलाया गया, जिसने पिछले हैशटैग की बाकी समय के लिए जगह ले ली।

बॉट्स की संभावना
इन ट्वीट्स की सख्या और यूजरनेम के आधार पर संभावना जताई गई है कि अधिकतर यूजर बॉट्स या आईटी सेल के लोग हो सकते हैं। जिस प्रकार के समन्वय से इन ट्वीट्स को किया गया और फिर बदला गया, ऐसे में बॉट्स की संभावना जताई गई है। ट्विटर बॉट्स यानी ऐसे ऑटोमेटेड यूजर्स जो किसी वास्तविक मनुष्य की तरह ट्विटर का उपयोग करते हैं, लेकिन इसका आधार उन्हें पूर्व में दिए गए निर्देश होते हैं। मार्च 2017 में इनकी संख्या करीब 15 प्रतिशत आंकी गई थी, इस समय यह संख्या डेढ़ गुना बढ़ने का अनुमान है, इन्हें फेक न्यूज बढ़ाने वाला माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed