{"_id":"5c9c83cfbdec2213ee5d47b3","slug":"lok-sabha-election-2019-two-rebel-bjp-leaders-shatrughan-amd-kirti-are-tension-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दो बागियों ने बढ़ाया कांग्रेस का सिरदर्द, शत्रुघ्न सिन्हा पर सस्पेंस बरकरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के दो बागियों ने बढ़ाया कांग्रेस का सिरदर्द, शत्रुघ्न सिन्हा पर सस्पेंस बरकरार
Thu, 28 Mar 2019 01:50 PM IST
sapna singla
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: sapna singla
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : PTI
बिहार में सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस में रार खत्म हुई और महागठबंधन बन तो गया, लेकिन कुछ सीटों पर पेच अब भी फंसा हुआ है। मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल जैसी सीटें महागठबंधन के लिए सिरदर्द बनी ही हुई थी कि पटना साहिब सीट का टशन भी कांग्रेस के लिए टेंशन बन गया।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में शामिल होना फिलहाल टलता दिख रहा है। वह गुरुवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, लेकिन अबतक शामिल नहीं हुए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता आरके आनंद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोपहर दो बजे के बाद सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि शत्रुघ्न सिन्हा की सीट को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। बस थोड़ी देर हो रही है।
विज्ञापन
RK Anand, Congress on reports that Shatrughan Sinha is joining the party: It will be decided after 2 pm, there is no fight on his joining or his seat, just a delay. Adjustments are happening. pic.twitter.com/WkxA8bzf0J
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 28, 2019
भाजपा के दो बागी नेताओं ने कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। कांग्रेस में शामिल हुए दरभंगा सांसद कीर्ति आजाद अपनी सीट से लड़ने के लिए अड़े हुए हैं, जबकि दरभंगा सीट राजद के पाले में है और पार्टी यहां से अब्दुल बारी सिद्दीकी को लड़ाना चाहती है। सांसद कीर्ति झा आजाद बाल्मिकीनगर से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। इधर, शत्रुघ्न सिन्हा शुरू से कहते आए हैं कि सिचुएशन कुछ भी रहे लोकेशन वही रहेगी। यानि कि वह भी अपनी पटना साहिब सीट नहीं छोड़ेंगे।
अगर राजद और कांग्रेस के बीच सुलह नहीं हुआ तो मुश्किलें खड़ी हो सकती है। मालूम हो कि आज पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस है, जहां उम्मीदवारों का एलान होने वाला है। इसमें राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। वहीं, शाम छह बजे तक कांग्रेस भी बिहार में अपने सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने वाली है।