{"_id":"5caef94dbdec22764d26fee0","slug":"lok-sabha-election-2019-shortest-woman-in-world-jyoti-amge-gave-vote-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: दुनिया की सबसे छोटी महिला ने नागपुर में किया मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: दुनिया की सबसे छोटी महिला ने नागपुर में किया मतदान
Thu, 11 Apr 2019 05:10 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 11 Apr 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
ज्योति आमगे
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने नागपुर में मतदान किया है। अभिनेत्री और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली ज्योति आमगे का कद महज 63 सेमी है। रेड चैक स्लीव ड्रेस में मतदान करने पहुंची ज्योति 25 साल की हैं।
विज्ञापन
दो फीट और एक इंच लंबी ज्योति मतदान करने के लिए लाइन में खड़ी रहीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आमगे ने मतदान करने के बाद कहा, 'मैं सभी लोगों से मतदान करने का अनुरोध करती हूं। कृपया पहले मतदान करें और फिर अपने बाकी कामों को पूरा करें।'
विज्ञापन
आमगे एक सेलेब कुक और उद्यमी हैं। वह बिग बॉस के छठे सीजन में भी आ चुकी हैं। वह अमेरिकन और इटैलियन टीवी सीरीज में काम कर चुकी हैं। आमगे का पुणे के लोनावला स्थित सेलिब्रिटी वैक्स म्यूजियम में खुद का स्टैच्यू भी है।
विज्ञापन