फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: PM Narendra Modi congratulated Nitish kumar on his Birthday

नीतीश कुमार के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामना, ट्विटर पर लिखा- बधाई हो मेरे दोस्त

Sat, 02 Mar 2019 08:19 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: PM Narendra Modi congratulated Nitish kumar on his Birthday
Nitish Kumar and Narendra Modi (File Photo)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनके लिए मेरे दोस्त और मेहनती मुख्यमंत्री संबोधन किया है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर बधाई देते हुए लिखा है कि वह नीतीश जी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। नीतीश जी की दृढ़ता ने सुनिश्चित किया कि बिहार दशकों के कुशासन से बाहर निकले। उनके जन-समर्थन वाले शासन ने कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार की तारीफ की है। वह पहले सार्वजनिक मंचों से भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। वहीं, नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री के कई निर्णयों पर समर्थन और तारीफ की है। लोकसभा चुनाव 2019 के बनते राजनीतिक माहौल के बीच पटना में एक बार फिर एनडीए की रैली है, जहां दोनों साथ होंगे। 

9 साल बाद किसी चुनावी रैली में साथ होंगे

पटना के गांधी मैदान में रविवार को होने वाली एनडीए की यह संकल्प रैली कांग्रेस की रैली के ठीक एक महीने बाद हो रही है। यह रैली इस मायने में भी खास होगी कि 9 साल के लंबे अंतराल के बाद किसी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ मंच साझा करेंगे। 

इससे पहले दोनों नेताओं ने 2010 में पंजाब के लुधियाना में आयोजित एनडीए की चुनावी रैली के दौरान मंच साझा किया था लेकिन इसके बाद कोई ऐसा मौका नहीं आया जब दोनों ने किसी चुनावी मंच को एक साथ साझा किया हो। पिछला चुनाव जदयू ने एनडीए से अलग होकर और महागठबंधन में शामिल होकर लड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed