फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: Not only Ram Mandir but helth, development are topics in Ayodhya

महासंग्राम 2019: अयोध्या में राम जन्मभूमि ही नहीं स्वास्थ्य, शिक्षा समेत ये मुद्दे भी हैं अहम

Thu, 07 Mar 2019 09:12 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Not only Ram Mandir but helth, development are topics in Ayodhya
Mahasangram in Ayodhya

देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम से कम नहीं है। खासकर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोगों का मिजाज समझने में सभी दल लगे हुए हैं। अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच, जहां लोग बेबाकी से मुद्दों पर बोल रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश का अयोध्या, जिस पर पूरे देश की नजर रहती है, वहां अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा, तो लोगों ने कहा कि राम मंदिर के अलावे भी यहां के कई अन्य जरुरी मुद्दे हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जरुरी मुद्दों पर बात नहीं हो पाती है। एक अधिवक्ता ने बताया कि विकास की योजनाएं हैं, पैसे भी आ रहे हैं, लेकिन काम ढंग से नहीं हो रहा है। सड़कों पर लाइटें लगी है, लेकिन गलियों में अंधेरा है। 
विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ही नहीं अयोध्या सबके लिए आराध्य है। युवाओं ने कहा कि विकास के मूल मुद्दे पीछे रह गए हैं। लोगों का कहना था कि भगवान राम के नाम को बेचकर राजनीतिक मुद्दा बनाया जाता है तो दुख होता है। युवाओं ने कॉलेज की भी जरुरत बताई और अस्पतालों में व्यवस्था सुदृढ़ करने की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वादा एयरपोर्ट बनाने का, एक बस अड्डा तक नहीं

एक युवा ने सवाल उठाया कि गूगल पर अयोध्या रोडवेज सर्च कर दिखाएं कि यहां का बस अड्डा कहां है? वादें और बातें यहां एयरपोर्ट बनाने की होती है और शहर में एक अदद बस अड्डा तक नहीं है। नेता कहते हैं कि विकास सतत प्रक्रिया है, लेकिन कई अन्य मुद्दें अपेक्षित पड़े हुए हैं। अयोध्या में विकास के मुद्दे पर बात ही क्यों हो, राजनीतिक पार्टियां भी जानती हैं कि धर्म के नाम पर लोग वोट दे ही देंगे, तो पार्टियां विकास के मुद्दे पर बात ही नहीं करती। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed