फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Narendra Modi met with mother and urge voters to vote

लोकसभा चुनाव: वोट डालने से पहले पीएम ने लिया मां का आशीर्वाद, गिफ्ट में मिले ये उपहार

Tue, 23 Apr 2019 08:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 23 Apr 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Narendra Modi met with mother and urge voters to vote
मां से आशीर्वाद लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

आज लोकसभा के तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में लोकसभा की 116 सीटे हैं। आज मतदाता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किस्मत को ईवीएम में कैद करेंगे। जिसका नतीजा 23 मई को सामने आएगा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के घर गुजरात के गांधीनगर पहुंचे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में मतदान किया। अपना मत डालने से पहले वह मां हीराबेन से मिले और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। मां ने उन्हें हलवा खिलाया और पावागढ़ी की माता की चुनरी भेंट की। इसके अलावा उन्होंने बेटे को नारियल, 500 रुपये और मिश्री भी दी। मतदान से पहले उन्होंने भारत माता की जय कहा। उन्होंने ट्वीट करके लोगों से तीसरे चरण के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका मत बहुत कीमती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वह रिकॉर्ड नंबर में मतदान करें। आपका मतदान कीमती है और यह आने वाले समय में राष्ट्र को उसी दिशा में आकार देगा। मैं थोड़ी देर में अहमदाबाद में मतदान करुंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री जिस पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंचे वहां पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे। मतदान केंद्र पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने खुली जीप में यात्रा की और लोगों का अभिवादन किया। मतदान करने के बाद कुछ लोग उनसे मिले और इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगे।


आज गुजरात की सभी सीटों पर मतदान हो रहे हैं। गांधीनगर से भाजपा ने शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है। यह उनका लोकसभा का पहला चुनाव है। इससे पहले इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी सांसद थे। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के अलावा बिहार और बंगाल की 5-5 सीटों के लिए मतदान होना है।

महाराष्ट्र की 14 सीट, गुजरात की सभी 26 सीटों पर, केरल की सभी 20 सीटों पर भीआज ही मतदान है। साथ ही छत्तीसगढ़ की 7, कर्नाटक की 14, ओडिशा की 6 और गोवा की 2 सीटों पर भी वोटिंग होगी। यूपी की मुरादाबाद, रामपुर, संभल, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत सीटों पर मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed