फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha Election 2019: Modi emphasis on his speeches, Rahul fight over BJP

लोकसभा चुनाव 2019: मोदी का जोर अपने भाषणों पर, राहुल का भाजपा पर वार ज्यादा

Wed, 08 May 2019 02:58 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 08 May 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019: Modi emphasis on his speeches, Rahul fight over BJP
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो)

इस बार का लोकसभा चुनाव सोशल मीडिया पर ज्यादा जोरदार तरीके से लड़ा जा रहा है। इस दौरान सभी पार्टियों के नेता ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी बात रख रहे हैं। बीते दो माह में प्रमुख नेताओं के ट्विटर हैंडल के विश्लेषण में सामने आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्यादा ट्वीट अपने भाषणों और प्रचार को लेकर होते हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट भाजपा की आलोचना पर ज्यादा हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रवाद पर मोदी ने 16 तो राहुल ने 13 फीसदी ट्वीट किए

मोदी के 24 फीसदी ट्वीट भाजपा के प्रचार को लेकर थे। वहीं, 20 फीसदी ट्वीट उन्होंने अपने भाषणों और बयानों पर किए। राष्ट्रवाद भी उनका प्रमुख मुद्दा रहा, जिस पर उन्होंने 16 फीसदी ट्वीट किए। दूसरी ओर, राहुल ने अपने भाषणों पर केवल दो फीसदी ट्वीट किए। जबकि उनके 30% ट्वीट पार्टी के िलए रहे। राष्ट्रवाद पर उन्हाेंने 13% ट्वीट किए। विपक्ष की आलोचना की कमान अरुण जेटली ने संभाली। उन्होंने आधे से अधिक ट्वीट विपक्ष पर हमले को लेकर किए।
विज्ञापन

 
नेता/थीम     पार्टी का प्रचार भाषण और बयान  राष्ट्रवाद प्रचार आंदोलन     आधिकारिक   विपक्षी प्रचार कार्य     अन्य
प्रचार  
नरेंद्र मोदी  24  2     13     0     48     6
अमित शाह 34 18     26     0   22     -
राहुल गांधी 30 20     16     14     12     14
योगी आदित्यनाथ 6 4    32 24 30 4
शशि थरूर  8  4    22     2    26   38
अखिलेश यादव 26 22 0 26 28 0
अरविंद केजरीवाल  16 22 0 26 28 8
राजनाथ सिंह  32 0 36 4 4 24


ट्वीट-रीट्वीट का गणित

50 सबसे कम लोकप्रिय ट्वीट को नागरिकों से मिले रीट्वीट के मामले में राहुल गांधी नरेंद्र मोदी से करीब तीन गुना आगे रहे। इस श्रेणी में मोदी के एक ट्वीट को औसतन 2185 दफा रीट्वीट किया गया, जबकि राहुल गांधी के लिए यह आंकड़ा 6711 रहा। इसकी एक वजह मोदी की ट्विटर पर राहुल से अधिक सक्रियता को माना जा सकता है। सर्वाधिक लोकप्रिय 50 ट्वीट में मोदी राहुल से आगे रहे। मोदी के टॉप 50 ट्वीट 19054 दफा रीट्वीट हुए, वहीं राहुल के लिए यह आंकड़ा 12655 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सोशल मीडिया पर दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर विश्व के दूसरे सबसे फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले स्थान पर हैं। एक डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर 11.09 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि ओबामा के 18.27 करोड़ फॉलोअर्स हैं। मोदी के फेसबुक पर 4.3 करोड़ से ज्यादा, ट्विटर पर 4.7 करोड़, इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed