फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019 : Mamta Banerjee said if PM Modi wins, no more elections will occur

ममता का पीएम पर वार, कहा- अगर मोदी दोबारा जीते तो देश में कभी नहीं होंगे चुनाव

Thu, 04 Apr 2019 06:46 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 04 Apr 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 : Mamta Banerjee said if PM Modi wins, no more elections will occur
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलों का सिलसिला जारी रखा है। बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि अगर वे दोबारा सत्ता में लौटे तो संविधान बदल देंगे और देश में लोकतंत्र की बजाय अधिनायकवादी शासन बहाल कर देंगे। उन्होंने कहा कि लूट, दंगे और लोगों की हत्या ही मोदी के तीन नारे हैं। ममता उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले में एक चुनावी रैली में बोल रही थीं।

विज्ञापन


मोदी के 'मैं भी चौकीदार' अभियान की खिंचाई करते हुए तृणमूल प्रमुख ने कहा कि वादे पूरे करने में नाकाम रहने के बाद चाय वाला अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिए चौकीदार बन गया है। यह चौकीदार अगर अबकी सत्ता में लौटा तो देश को लोकतंत्र की बजाय अधिनायकवादी शासन में बदल देगा। ममता ने दावा किया कि राज्य सरकार ने ही वर्ष 2015 में बांग्लादेश के साथ भूखंडों की छह दशक पुरानी समस्या का समाधान किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब भाजपा नागरिकता (संशोधन) विधेयक के जरिए देश के वैध नागरिकों को शरणार्थी बनाने का प्रयास कर रही है। ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में कभी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) बनाने की अनुमति नहीं देगी। मोदी को यह तय करने का कोई अधिकार नहीं है कि कौन देश में रहेगा और कौन बाहर जाएगा। इसी तरह नागरिकता विधेयक के जरिए भी नागरिकों को शरणार्थी बनाने की साजिश चल रही है। उन्होंने लोगों को भाजपा की इस कथित साजिश से सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सिलीगुड़ी की अपनी रैली में नागरिकता विधेयक का जिक्र करते हुए कहा था कि कुछ लोग इस पर कुप्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने खासकर बांग्लादेश सीमा से सटी नौ सीटों पर एनआरसी को अपने चुनाव प्रचार का मुख्य मुद्दा बनाया है।


ममता ने बृहस्पतिवार को कहा कि एनआरसी तो दूर की बात है, भाजपा को पहले बंगाल में एक सीट जीतने पर ध्यान देना चाहिए। मोदी पर बनी फिल्म का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि लोग आपकी फिल्म क्यों देखेंगे? अगर लोगों को फिल्में ही देखनी है तो गांधी जी और अंबेडकर पर बनी फिल्म देखेंगे, मोदी पर बनी फिल्म क्यों? देश के लिए उन्होंने (मोदी ने) किया ही क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed