फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election 2019: Kapil Sibal mocked Sunil Arora over clean chit to PM Modi and shah

चुनाव आयुक्त ने पीएम को दी क्लीनचिट, कांग्रेस नेता ने कविता लिखकर कहा- लोकतंत्र रो रहा है

Sun, 19 May 2019 01:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 19 May 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Kapil Sibal mocked Sunil Arora over clean chit to PM Modi and shah
कपिल सिब्बल-सुनील अरोड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का मजाक उड़ाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दी गई क्लिनचिट को लेकर एक कविता शेयर की है। अपने ट्वीट में उन्होंने चुनाव आयुक्त के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कहा था कि हम क्लोन नहीं हैं। 

विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायत करती रही है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सुनील अरोड़ा (चुनाव आयुक्त) के लिए। आपकी महान क्लिनचिट, आपका साहस दो ड्रोन की ताकत दिखाता है, आप प्रधानमंत्री की आंख और कान रहे लेकिन लवासा के क्लोन नहीं। जिसे आप सही मानते थे उसपर दृढ़ता से बढ़ते रहे। आदर्श आचार संहिता आपकी दृष्टि में नहीं थी। लोकतंत्र रो रहा है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सिब्बल ने कविता के जरिए सुनील अरोड़ा के शनिवार को दिए बयान पर निशाना साधा है। जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग के सदस्यों के बीच विचारों की भिन्नता नई नहीं है और वे एक दूसरे के क्लोन (नकल करने) होने की उम्मीद नहीं करते हैं।


अरोड़ा ने अपने बयान में कहा कि चुनाव आयोग के तीनों सदस्यों के एक दूसरे की नकल करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। पहले भी कई बार चुनाव आयोग के सदस्यों के विचारों में काफी विविधता रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ऐसा होना भी चाहिए लेकिन, ऐसे में किसी सदस्य की अलग राय का मामला उसके सेवामुक्त होने तक आयोग के भीतर ही रहता है।

क्या है विवाद

दरअसल, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में चुनाव आयोग की तरफ से मिली क्लीन चिट को लेकर नाराज हैं। उन्होंने इस पर असहमति जताई है और चुनाव आयोग की बैठकों में जाना छोड़ दिया है। उन्होंने हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया था। इसमें उनका कहना था कि जब तक उनके असहमति वाले मत को ऑन रिकॉर्ड नहीं लिया जाएगा तब तक वह आयोग की किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed