फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Congress leader and former minister Jitin Prasada BJP

जानिए कौन हैं जितिन प्रसाद, जिनकी भाजपा में शामिल होने की चर्चा गरम है

Fri, 22 Mar 2019 03:30 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 22 Mar 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Congress leader and former minister Jitin Prasada BJP
जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भाजपा का दामन थाम सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका होगा। जितिन का शुमार, उन युवा नेताओं में होता रहा है जो राहुल गांधी के करीब हैं। माना जा रहा है कि जितिन, उत्तर प्रदेश की धौरहरा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल, पहली ही सूची में, कांग्रेस ने धौरहरा से जितिन प्रसाद को 2019 के रण का उम्मीदवार तो बना दिया लेकिन बाद में चर्चा छिड़ी कि उन्हें लड़ने के लिए लखनऊ भेजा जा सकता है।

विज्ञापन


जब इस बारे में जितिन प्रसाद से सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि ऐसे सवाल का कुछ आधार होना चाहिए, मैं एक काल्पनिक सवाल का जवाब क्यों दूं?
हालांकि, जितिन ने सवाल के जवाब में सीधे तौर पर इसे खारिज नहीं किया।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 28 सीटों का एलान किया है लेकिन इस लिस्ट में धौरहरा सीट का जिक्र नहीं है। जबकि, धौरहरा के आसपास की लखीमपुर, शाहजहांपुर जैसी सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


जितिन प्रसाद का राजनीतिक सफर:

जितिन प्रसाद ने दिल्ली विश्विद्यालय से बीकॉम किया है जिसके बाद उन्होंने एमबीए भी किया।

सबसे पहले जितिन ने 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। 2004 के लोकसभा चुनाव में वो अपनी पारंपरिक सीट शाहजहांपुर से चुनाव लड़े और जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2008 में जितिन को केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 के लोकसभा चुनाव में जितिन प्रसाद, धौरहरा सीट से लड़े और करीब दो लाख वोटों से जीत हासिल की। 2009 से 2011 तक वो सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहे। 2011-12 में उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 2012-14 तक जितिन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री भी रहे। 

जितिन प्रसाद के पिता जितेन्द्र प्रसाद, कांग्रेस के पुराने नेता रहे हैं। एक जमाने में जितेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और नरसिम्हा राव के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं। जितेंद्र कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed