{"_id":"5c0782cabdec2241505b99d8","slug":"lok-sabha-election-2019-bjp-rath-yatra-will-change-political-synerio-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की रथयात्रा से पश्चिम बंगाल में बदल जाएगा सियासी खेल : दिलीप घोष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की रथयात्रा से पश्चिम बंगाल में बदल जाएगा सियासी खेल : दिलीप घोष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पश्चिम बंगाल में सात दिसंबर से शुरू हो रही रथ यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी का दावा है कि यह यात्रा प्रदेश की राजनीति में तस्वीर बदलने वाली साबित होगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 'लोकतंत्र बचाओ रैली' के साथ इस अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान की शुरुआत सात दिसंबर को कूचबिहार, नौ दिसंबर को दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप और 14 दिसंबर को बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर से शुरू किये जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया, "रथ यात्रा पश्चिम बंगाल की सियासत में तस्वीर बदलने वाली साबित होगी। इससे भाजपा के समर्थन में एक लहर की शुरुआत होगी जो आगामी आम चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगी।" पश्चिम बंगाल में भाजपा का यह सबसे बड़ा सियासी अभियान होगा, जिसमें दस हजार किलोमीटर की यात्रा की जाएगी।
विज्ञापन
कुल 40 दिन तक चलने वाली यह रथ यात्रा पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी। इसके लिए तीन वातानुकूलित बसों को सजाकर तैयार किया गया है, जिन पर बंगाल में जन्मी जानी मानी हस्तियों नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा पार्टी के शीर्ष नेता राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रमन सिंह, योगी आदित्यनाथ, उमा भारती और गिरिराज सिंह यात्रा में हिस्सा लेंगे। मोदी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर यहां चार रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।