{"_id":"6538eb55346fb49b3f0d1113","slug":"lok-sabha-committee-to-hold-first-meet-on-bribery-allegation-against-mahua-moitra-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cash For Query: मोइत्रा मामले में लोकसभा समिति की बैठक कल; निशिकांत दुबे-वकील देहाद्राई के लिए जाएंगे बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cash For Query: मोइत्रा मामले में लोकसभा समिति की बैठक कल; निशिकांत दुबे-वकील देहाद्राई के लिए जाएंगे बयान
Wed, 25 Oct 2023 03:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 25 Oct 2023 03:48 PM IST
सार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बाबत पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र में दुबे ने देहाद्राई द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों का हवाला दिया है। अब बिरला ने मामले को भाजपा सांसद विनोद सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लगाए गए आरोपों के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल ये मामला जांच के लिए लोकसभा की आचार समिति के पास जांच के लिए है। ये समिति कल यानी गुरुवार को अपनी पहली बैठक करेगी। इस दौरान समिति भाजपा सांसद और शिकायतकर्ता निशिकांत दुबे के साथ ही वकील जय अनंत देहाद्राई के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
निशिकांत ने लगाए हैं ये आरोप
बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बाबत पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र में दुबे ने देहाद्राई द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों का हवाला दिया है। अब बिरला ने मामले को भाजपा सांसद विनोद सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
निशिकांत दुबे ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि वकील देहाद्राई इस विवाद से पहले मोइत्रा के काफी करीबी थे। उन्होंने ने अदाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए उनके और व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के बीच लेनदेन के सबूत साझा किए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में काफी बयानबाजी भी हो रही है। मंगलवार को केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निशिकांत दुबे के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पत्र लिखा था। जिसे निशिकांत दुबे ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर महुआ पर तंज कसा था। उन्होंने इसे धर्मयुद्ध की शुरुआत बताया था।
महुआ ने किया पलटवार
वहीं, वैष्णव द्वारा निशिकांत दुबे को लिखे गए पत्र पर महुआ मोइत्रा ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा था कि 'कौन झूठ बोल रहा है? दो दिन पहले फर्जी डिग्री वाले ने कहा कि एनआईसी ने पहले ही जांच एजेंसी को 'दुबई' लॉगिन सहित विवरण दे दिया है। अब अश्विनी वैष्णव कहते हैं यदि लोकसभा या एथिक्स कमेटी द्वारा पूछा गया तो एनआईसी भविष्य में जानकारी देगा। महुआ ने केंद्रीय मंत्री के पत्र को 'हास्यपद' बताते हुए यह भी लिखा कि वह इंतजार कर रही हैं कि निशिकांत दुबे के कथित तौर पर एयरपोर्ट के ATC रूम में अवैध रूप से घुसने के मामले में कब जांच होगी।