सियासी हलचल: एनडीए के सहयोगियों की डिनर पार्टी, उद्धव ठाकरे और नीतीश कुमार पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 मई: दिनभर की राजनीतिक हलचल का अपडेट
-शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और बिहार के सीएम नीतीश कुमार एनडीएन की डिनर पार्टी के लिए होटल अशोका पहुंचे।
Delhi: Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray and Bihar Chief Minister Nitish Kumar arrive at Ashoka Hotel for NDA leaders dinner pic.twitter.com/V8eynhA42I
— ANI (@ANI) May 21, 2019विज्ञापन
-आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू एच डी देवेगौड़ा और कर्नाटक के सीएम एच डी कुमारस्वामी से मुलाकात करेंगे।
Andhra Pradesh CM and TDP Chief N Chandrababu Naidu to meet JD(S) leader HD Deve Gowda and Karnataka CM HD Kumaraswamy in Bengaluru later today. (file pics) pic.twitter.com/N6LHgsjxqI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 21, 2019
-एनडीए के सहयोगी दलों के डिनर से पहले भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में मंत्रिमंडल की बैठक।
Union Council of Minsters meeting underway at BJP office in Delhi. PM Narendra Modi also present pic.twitter.com/M5Ww5WVInt
— ANI (@ANI) May 21, 2019
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
-आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा: वोट की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो हथियार भी उठाना हो तो उठाइए। आज जो रिजल्ट लूट की जो घटना करने की जो कोशिश हो रही है तो इसको रोकने के लिए हथियार भी उठाना हो तो उठाना चाहिए।
-22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से गुहार लगाई है कि वीवीपैट और ईवीएम का मिलान गिनती की प्रक्रिया शुरू होने से पहले किया जाए न कि अंतिम दौर की वोटों की गिनती के बाद।
-ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच चुनाव आयोग ने कहा है कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं। साथ ही आयोग ने ये भी बताया कि स्ट्रॉन्गरूम में ईवीएम बदलने के आरोप पूरी तरह गलत हैं। सोशल मीडिया पर घूम रही इस तरह की तस्वीरों का चुनाव में इस्तेमाल हुई ईवीएम से कोई लेना-देना नहीं है।
-दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में विपक्ष के नेताओं की बैठक जारी है।
Delhi: A meeting of opposition leaders is underway at the Constitution Club of India. pic.twitter.com/0AB86GJ2zB
— ANI (@ANI) May 21, 2019
-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईवीएम पर उठने वाले सवालों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम के आने के बाद से चुनाव पारदर्शी हुए हैं।
-पश्चिम बंगाल से फिर हिंसा की खबर है। कूच बिहार में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर पांच भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप है।
-आयोग ने कहा कि सभी जगह पर ईवीएम और वीवीपैट उम्मीदवारों के सामने सील की गईं जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
-चुनाव आयोग ने गाजीपुर में ईवीएम खराबी पर सफाई दी है। आयोग ने कहा कि ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर उम्मीदवारों को लेकर कुछ मसला था जिसे सुलझा लिया गया है। चंदौली में कुछ लोगों ने ईवीएम सुरक्षा को लेकर झूठे आरोप लगाए थे।
-कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है।
-कोलकाता उत्तर संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 200 पर 19 मई को मतदान शून्य घोषित किया गया था। चुनाव आयोग ने कहा है कि 22 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान होगा।
-लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने के भरोसे के साथ भाजपा ने एनडीए को और मजबूत करने तथा अगली सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में एनडीए दलों की बैठक बुलाई है। शाह ने एनडीए के शीर्ष नेताओं को मंगलवार को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी।
-तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर पकड़ बनाए रखने के लिए एनसीपी के मुखिया शरद पवार आज दिल्ली पहुंचेंगे।
-एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद विपक्ष ने अपनी रणनीति बदल दी है। भाजपा की सरकार बनती देख उन्होंने मंगलवार को होने वाली अपनी बैठक स्थगित कर दी है। लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले विपक्षी दलों ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मिलने की तैयारी की है। इस मुलाकात में ईवीएम के साथ वीवीपैट की पर्ची के मिलान का मुद्दा उठाया जाएगा। विपक्ष की मांग है कि यदि किसी भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी पाई जाती है तो समूचे विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम के साथ वीवीपैट का मिलान होना चाहिए।