मध्य प्रदेश में बॉलीवुड स्टार और साधु-संत होंगे कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ मशहूर हस्तियां, बॉलीवुड स्टार और साधु-संत भी इन दोनों दलों के लिए स्टार प्रचारक होंगे। मध्य प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस एवं भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला होता आया है। राज्य की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई एवं 19 मई को मतदान होना है।
भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए जिन 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और साध्वी उमा भारती, स्मृति इरानी, पार्टी सांसद हेमा मालिनी और मनोज तिवारी शामिल हैं।
कांग्रेस ने जिन 40 स्टार प्रचारकों के नाम मध्य प्रदेश के लिए जारी किए हैं, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री नगमा शामिल हैं।
इनके अलावा, कांग्रेस ने साधु-संतों को भी अपना स्टार प्रचारक बनाया है, जिनमें कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव त्यागी, आचार्य प्रमोद कृष्ण और साध्वी साधना भारती शामिल हैं। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश में प्रचार करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.