फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#VoteKaro: शाम छह बजे तक 62 फीसदी मतदान, बंगाल में हिंसा के बीच 74 फीसदी वोटिंग

Mon, 06 May 2019 08:07 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 06 May 2019 08:07 PM IST
खास बातें

  • लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में देश की 51 सीटों पर मतदान 
  • करीब 2.47 करोड़ मतदाता हैं 51 सीटों पर, 673 प्रत्याशी हैं मैदान में 
  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जयंत सिन्हा और राठौर के भाग्य का फैसला
  • अमेठी और रायबरेली में राहुल और सोनिया गांधी की भी किस्मत दांव पर

विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:50 PM, 06-May-2019
matdan
05:54 PM, 06-May-2019

शाम 6 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?

उत्तर प्रदेश - 53.20% 
मध्य प्रदेश - 62.96%
बिहार - 52.86%
प. बंगाल - 74.06%
राजस्थान - 59.32%
झारखंड - 63.72%
जम्मू-कश्मीर - 17.07%

कुल 59.38 फीसदी वोटिंग 
विज्ञापन
05:41 PM, 06-May-2019
प. बंगाल- भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी की कार में हुई तोड़फोड़ के बाद वह हुगली में जिलाधीश कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं। 
 

 
05:14 PM, 06-May-2019
शाम पांच बजे तक कुल 59 फीसदी मतदान, प. बंगाल में सबसे ज्यादा 74 फीसदी वोटिंग।

  
05:12 PM, 06-May-2019
प. बंगाल के हावड़ा के बूथ नंबर 49 और 50 में टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प।  
 

 
05:10 PM, 06-May-2019
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दिव्यांग निधि ने अपने पैर का इस्तेमाल करते हुए मतदान किया। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:46 PM, 06-May-2019
चुनाव आयोग ने प. बंगाल के 24 परगना में हुई हिंसा पर मांगी रिपोर्ट। 
04:20 PM, 06-May-2019
अमेठी में स्मृति ईरानी ने कहा, राहुल गांधी ने आज वोटिंग के दिन एक बार फिर अमेठी की जनता को धोखा दिया है। मुझे ये नहीं पता था कि वो इतने घमंडी हो जाएंगे कि मतदान के दिन ही नहीं आएंगे। इतना बड़ा अपमान करने की क्या जरूरत थी। 
 

 
04:11 PM, 06-May-2019
उत्तर प्रदेश के 14 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में पांचवें चरण के तहत सोमवार को हो रहे मतदान में दोपहर तीन बजे तक करीब 45.07 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभी तक शांतिपूर्ण मतदान की खबरें आ रही हैं। कुछ जगह से ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना आई जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया। दोपहर तीन बजे तक हुये मतदान में धौरहरा में 49.23 प्रतिशत, सीतापुर में 50.32 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 48.22 प्रतिशत, लखनऊ में 43.07 प्रतिशत, रायबरेली में 42.68 प्रतिशत, अमेठी में 41.92, बांदा में 46.91, फतेहपुर में 42.44, कौशांबी में 40.37, बाराबंकी में 49.64 प्रतिशत, फैजाबाद में 46.34, बहराइच में 44.50, कैसरगंज में 43.20 तथा गोंडा में 42.67 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
03:55 PM, 06-May-2019
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर में एक मतदान केंद्र पर 114 वर्ष से अधिक उम्र की महिला मतदान करने पहुंचीं। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के बूथ नंबर 267 पर 114 वर्ष से अधिक उम्र की महिला वीरा अपने परिजनों के साथ मतदान के लिए पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला को सहारा देने के लिये परिवार के तीन सदस्य आए थे। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed