फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: voting for 91 seats of 18 states for first phase of election

लोकसभा चुनाव : पहले चरण का मतदान आज...20 राज्य, 91 सीटें और 1279 उम्मीदवार

Thu, 11 Apr 2019 12:57 AM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 11 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: voting for 91 seats of 18 states for first phase of election
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण के मतदान के लिए आयोग ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पहले दौर में कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगेगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत होगी ईवीएम में कैद 


पहले चरण के मतदान में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी उनमें केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजीजू, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, एआईएमआईएम के असददुद्दीन ओवैसी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस चरण में रालोद के अजीत सिंह का मुकाबला उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के संजीव बालयान से है जबकि उनके बेटे जयंत चौधरी बागपत सीट पर केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को चुनौती दे रहे हैं। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के सांसद पुत्र चिराग पासवान बिहार में जमुई सीट से उम्मीदवार हैं। 

इन राज्यों की 91 सीटों पर मतदान


पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की चार सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की पांच और महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की दो-दो सीटों के लिए मतदान होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक और बिहार, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और ओडिशा में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

बस्तर सीट पर भी मतदान 

पहले चरण में छत्तीसगढ़ की नक्सली हिंसा प्रभावित बस्तर सीट पर भी मतदान होगा। चुनाव का विरोध कर रहे नक्सलियों ने बस्तर के दंतेवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर हमला किया था। इसमें दंतेवाड़ा के भाजपा विधायक सहित अर्धसैनिक बल के पांच जवान शहीद हो गए थे। हमले के मद्देनजर चुनाव स्थगित करने की आशंकाओं को खारिज करते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि बस्तर सीट पर गुरुवार को पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत ही मतदान होगा। 

तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होगा। इस दौरान आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों, सिक्किम की 32 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। आंध्र प्रदेश से अलग होकर 2014 में तेलंगाना राज्य की स्थापना होने के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। राज्य की सभी 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में गुरुवार को ही मतदान संपन्न हो जाएगा।

सुबह सात बजे से मतदान

11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थम गया था। आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा। इनमें से कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ सीटों पर छह बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 543 सीटों के लिए सात चरण में 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान होना है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed