चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर अव्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। दूसरा स्थान जम्मू-कश्मीर का है। अभी तक उत्तर प्रदेश में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 104 मामले सामने आए हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर में यह संख्या 65 है। उत्तर प्रदेश में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्षी दलों के कई नेताओं को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। इनमें बसपा सुप्रीमो मायावती, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्तार अब्बास नकवी, मेनका गांधी, जया प्रदा, आजम खान और धमेंद्र यादव जैसे चेहरे शामिल हैं। अगर सभी राज्यों की बात करें तो 16 अप्रैल तक चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 372 मामले सामने आए हैं।
बता दें कि 11 मार्च को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। अभी तक आचार संहिता उल्लंघन के जो मामले सामने आए हैं, उनमें भड़काऊ भाषण, गाली-गलौच, नफरत फैलाना और बिना अनुमति के प्रचार साधनों का उपयोग, आदि शामिल हैं। सबसे ज्यादा मामले यूपी से आ रहे हैं। यहां पर प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल, सार्वजनिक सभाओं में ऐसा भाषण देना जिससे लोगों में गुस्सा पनपता हो, बिना अनुमति के कहीं पर भी पार्टी का झंडा लगाकर वाहन दौड़ाना, सोशल मीडिया पर चुनाव अधिकारी की मंजूरी के बिना अपना या पार्टी का प्रचार करना और प्राइवेट प्रॉपर्टी पर पेंट से या पोस्टर के जरिए चुनाव प्रचार करना, यह सब आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।
इनमें भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा सपा नेता को खलनायक और मोगम्बो कहना, आजम खान द्वारा जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक बयान देना व लगातार भड़काऊ भाषण, मेनका गांधी द्वारा मुसलमानों के लिए धमकी भरा बयान और एक महिला नेता द्वारा बच्चों को मिठाई व टॉफी बांटने के चलते नोटिस जारी हुआ है। इनके अलावा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने जब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की तो वह शिकायत भी आयोग के पास पहुंच गई।
इन राज्यों में हुआ है आचार संहिता का उल्लंघन
राज्य कुल मामले
उत्तर प्रदेश 104
जम्मू-कश्मीर 65
केरल 39
गुजरात 18
गोवा 18
उत्तराखंड 15
मध्यप्रदेश 13
पंजाब 8
बिहार 7
मणिपुर 6
राजस्थान 6
तमिलनाडु 6
तेलंगाना 4
महाराष्ट्र 3
आंध्रप्रदेश 3
अरुणाचल प्रदेश 3
असम 0
छत्तीसगढ़ 0
चंडीगढ 3
झारखंड 1
पश्चिम बंगाल 1
उड़ीसा 1
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.