फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: TMC writes to EC urges to cancel PM Modi nomination

40 विधायक बयान: टीएमसी की चुनाव आयोग से मांग, मोदी का नामांकन हो रद्द

Tue, 30 Apr 2019 05:16 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: TMC writes to EC urges to cancel PM Modi nomination
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नामांकन चुनाव आयोग से रद्द करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि मोदी के हाल के भाषणों से खरीद-फरोख्त के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए ऐसे उत्तेजक और अलोकतांत्रिक बयानों के लिए उनका नामांकन रद्द किया जाए।

विज्ञापन


सोमवार को श्रीरामपुर में आयोजित एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि टीएमसी के 40 विधायक उनके साथ संपर्क में हैं और आम चुनावों में भाजपा की जीत के बाद वे पार्टी छोड़ देंगे। आयोग को लिखे एक पत्र में तृणमूल ने ऐसे निराधार, अनुचित और अवैध अभियान और बयान के लिए मोदी के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


आयोग को लिखे एक पत्र में टीएमसी ने कहा कि हम खरीद-फरोख्त के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठ को आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिया था कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के खेमे में आ जाएंगे और इस झूठ का इस्तेमाल करके मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी ने कहा, "आपसे (निर्वाचन आयोग) प्रार्थना की जाती है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछें कि उनके कथन के साक्ष्य कहां हैं। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनका नामांकन ऐसे भड़काऊ और अलोकतांत्रिक बयानों को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रद्द किया किए। 


टीएमसी ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा इस तरह के बयान अशोभनीय है। वह मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।वह एक गलत मंशा से उनके दिमाग में यह छाप छोड़ना चाह रहे हैं कि तृणमूल के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और वे पार्टी छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed