फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Tejashwi attacks Nitish Kumar, write a open letter on Twitter,Facebook

नीतीश कुमार को तेजस्वी का खुला खत, लिखा- चाचा जेल जाने के असली हकदार आप हैं, लालूजी नहीं

Wed, 15 May 2019 04:19 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 15 May 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Tejashwi attacks Nitish Kumar, write a open letter on Twitter,Facebook
Tejashwi yadav, Sushil Modi, Nitish kumar - फोटो : Amar Ujala

बिहार की राजनीति में इन दिनों खुला खत लिखने की परंपरा चल पड़ी है। लालू प्रसाद यादव के बाद अब उनके बेटे तेजस्वी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम खुली चिट्ठी लिखी। उन्होंने नीतीश को 'चाचा' संबोधित करते हुए उन पर खूब हमला बोला। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखी चिट्ठी को ट्विटर पर भी शेयर किया। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने लालू यादव पर दिए नीतीश के बयान का जिक्र करते हुए लिखा है कि हां, तो चाचा जी आप कह रहे थे कि मेरे पिता चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, जेल से बाहर नहीं आ सकते। आप उन्हें जेल से बाहर नहीं आने देंगे। आपके 'स्वयं को सर्वोच्च न्यायालय से भी सर्वोच्च समझ कर फैसला सुनाने' के पीछे कौन सी नई साजिश है, ये तो मुझे नहीं पता, लेकिन बिहार की क्या विडंबना है ये मुझे पता है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पिता लालू यदाव के जेल में बंद होने का जिक्र करते हुए कहा है कि नीतीश चाचा, ये आपके शासन की सबसे बड़ी विडंबना है कि गरीब-गुरबों और वंचितो की आवाज उठाने वाला आज जेल में बैठा है और आप मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में मासूम बच्चियों के साथ हुए घिनौने कांड में संलिप्त अपने दुलारे, प्यारे और चहेते आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ केक काट रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'चोर दरवाजे से कुर्सी पर बैठ गए हैं'

Lok Sabha Chunav 2019: Tejashwi attacks Nitish Kumar, write a open letter on Twitter,Facebook
Nitish Vs Tejashwi
तेजस्वी ने नीतीश और पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए लिखा है कि बिहार जानता है कि धोखे से मतदाता का वोट हड़पने वाला, चोर दरवाजे से आज बिहार की कुर्सी पर बैठा है और मतदाता को झूठे सपने दिखाकर उसका जीवन तबाह करने वाला आज देश की कुर्सी पर बैठा है।

उन्होंने कहा है कि समाज में और देश में नफरत और अन्याय के जहर बूझे तीर चलाकर आप अपने चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल कर रहें है। आपके फैलाए नफरत, अंहकार, द्वेष, अपराध, अन्याय, अत्याचार और गैर बराबरी के अंधेरों को मिटा कर, प्यार और भाईचारे की रौशनी फैलाकर हम अपने चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल कर रहें हैं।

'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'

Lok Sabha Chunav 2019: Tejashwi attacks Nitish Kumar, write a open letter on Twitter,Facebook
nitish and tejashwi

तेजस्वी ने बिहार के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि याद रखियेगा, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। हमारे पिता ही जनता की तरफ से बिहार पर हुए एक-एक अन्याय का हिसाब जनादेश के महाचोरों से लेंगे। झूठ, धोखे और अवसरवाद को उसकी सही जगह यानी अदालत के कठघरे और फिर जेल के सींखचों में पहुचाएंगे क्योंकि जेल जाने के असली हकदार आप हैं वो नहीं।

लोकतंत्र में जनता की अदालत सबसे बड़ी होती है। उनका हर फैसला हमें मंजूर है। हम लड़ेंगे, जीतेंगे और आगे बढ़ेंगे, लालटेन जलेगी, अँधेरे डरेंगे। ऐसी अभिव्यक्ति मेरे स्वभाव में नहीं है, लेकिन आपके झूठ का जवाब देना जरूरी था।

मालूम हो कि मंगलवार को भी तेजस्वी ने नीतीश कुमार निशाना साधते हुए कहा था कि लालू यादव जेल में रहेंगे या बाहर इसका फैसला अदालत करेगी ना कि नीतीश और मोदी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed