{"_id":"5cd17c7ebdec2207626c3971","slug":"lok-sabha-chunav-2019-shivsena-says-bjp-will-not-get-280-seats-alone","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने कहा, भाजपा के लिए 280 के आंकड़े पर पहुंचना मुश्किल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना ने कहा, भाजपा के लिए 280 के आंकड़े पर पहुंचना मुश्किल
Tue, 07 May 2019 06:09 PM IST
अमित मंडल
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 07 May 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
sanjay raut
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के प्रमुख नेता ने भाजपा महासचिव राम माधव के बयान को दोहराया है कि भाजपा लोकसभा में पूर्ण बहुमत नहीं पा सकेगी और उसे अगली सरकार के गठन के लिए सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा के लिए 280 सीट के आंकड़े पर पहुंच पाना ‘‘थोड़ा मुश्किल” दिख रहा है जैसा कि वह 2014 के चुनावों में कर पाई थी।
विज्ञापन
राउत ने एक टीवी चैनल से कहा, “राम माधव ने जो कहा वह सही है। राजग अगली सरकार बनाएगी। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी। फिलहाल, भाजपा के लिए अपने दम पर 280-282 के आंकड़े तक पहुंच पाना मुश्किल दिख रहा है लेकिन हमारा राजग “परिवार” बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगा।”
विज्ञापन
राउत ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो शिवसेना को खुशी होगी। राउत ने कहा, “मैं राम माधव के बयान का स्वागत करता हूं और शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा होगी। हमें खुशी होगी अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं।”
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के निवर्तमान लोकसभा में 18 सदस्य हैं और वह भाजपा की बड़ी सहयोगी है। यह महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार का भी हिस्सा है।
राम माधव ने पिछले हफ्ते एक मीडिया साक्षात्कार में कहा था कि लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा को अगली सरकार बनाने के लिए सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी। माधव ने कहा था, “अगर हम अपने दम पर 271 सीटें ला पाएं तो हम बहुत खुश होंगे। राजग के साथ हम आसानी से बहुमत हासिल करेंगे।”