फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Shiv Sena leader Sanjay Raut controversial statements

शिव सेना नेता संजय राउत के बिगड़े बोल, कहा- भाड़ में जाए कानून, देख लेंगे आचार संहिता

Mon, 15 Apr 2019 11:45 AM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 15 Apr 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Shiv Sena leader Sanjay Raut controversial statements
संजय राउत

शिव सेना के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कानून एवं चुनाव आयोग को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंंने लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता को लेकर विवादित बयान दिया है। संजय राउत ने रविवार को कहा कि आचार संहिता देख लेंगे। भाड़ में गया कानून। संजय राउत ने यह बयान महाराष्ट्र के ठाणेे जिले के मीरा-भायंदर में एक रैली को संबोधित करने के दौरान दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम ऐसे लोग हैं, भाड़ में जाए कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे। जो बात हमारे मन में है, वो अगर हम मन से बाहर नहीं निकालेंगे तो घुटन से होती है। संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादक भी है। यह पहली बार नहीं है जब संजय राउस विवादित बयान दे रहे हैं। इससे पहले भी वह कई विवादित बयानों को लेकर चर्चाएं बंटोर चुके हैं।
विज्ञापन

 



संजय राउत ने इससे पहले अपने एक विवादित बयान में कहा था हमने 17 मिनट में बाबरी मजिस्द को ढहा दिया था, मोदी सरकार राम मंदिर बनाने में इतना वक्त क्यों ले रही है।


संजय राउत ने कहा कि आचार संहिता को लेकर हमेशा डर बना रहता है। जो हमें कानून एवं आचार संहिता की हर बार याद दिलाता है। हम ऐसे लोग हैं जो कहेंगे भाड़ में गया कानून और आचार संहिता को देख लेंगे। इससे पहले संजय राउत अपने एक विवादित लेख को लेकर सुर्खियों में आए थे। उन्हें इसके लिए नोटिस मिला था। उन्होंने शिव सेना के मुखपत्र 'सामना' में लेख लिखा था कि भाजपा को किसी भी हाल में कन्हैया कुमार को हराना चाहिए चाहे इसके लिए ईवीएम के साथ छेड़छाड़ ही क्यों न करनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed