फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Shatrughan Sinha says no apologies for jinna statements

जिन्ना को लेकर दिए बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- माफी नहीं मांगी है, फिसल गई थी जुबान

Mon, 29 Apr 2019 03:01 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 29 Apr 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Shatrughan Sinha says no apologies for jinna statements
शत्रुघ्न सिन्हा

बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उन्होंने जिन्ना को कांग्रेस परिवार का हिस्सा बताने वाले बयान पर माफी नहीं मांगी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने 'अमर उजाला' से खास बातचीत करते हुए कहा कि उनके इस बयान में माफी मांगने लायक बात नहीं थी। उन्होंने कहा- 'मैंने मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर जो बात कही थी उसमें अगर जुबान न भी फिसलती तो भी बुरी बात नहीं थी। हमने पहले भी इस बात को स्पष्ट कर दिया था। स्लिप ऑफ टंग (जुबान फिसलना) हो जाता है। वह बात अब खत्म हो चुकी है। '  

विज्ञापन


'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जुबान फिसलती है '
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तो हमेशा जुबान फिसलती है। पटना आए तो गंगा किनारे सिकंदर को बुला लिया। बता दें कि भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा को मोहम्मद अली जिन्ना को कांग्रेस परिवार का सदस्य बताने को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने सफाई देते  हुए कहा था कि मेरी जुबान फिसल गई थी। लेकिन अब शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उनके बयान में माफी मांगने लायक कुछ भी नहीं था।

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उस वक्त के बड़े-बड़े इतिहासकारों का मानना है कि मोहम्मद अली जिन्ना ने भी आजादी के लिए संघर्ष किया था। हालांकि बाद में जो भारत का बंटवारा हुआ उसमें भी जिन्ना की ही मुख्य भूमिका थी। इस बातचीत में उन्होंने कहा- पटना के लोगों का हमेशा प्यार, समर्थन और आशीर्वाद मिला है। समर्पण की भावना के साथ लोगों के सामने आया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


'मेरे साथ ही नहीं, मुरली  मनोहर जोशी और आडवाणी के साथ क्या हुआ?'
शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा- 'बातें तो जगहाजिर हो चुकी हैं, सबको पता है मेरे साथ क्या हुआ? मेरे साथ ही नहीं बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरलनी मनोहर जोशी, अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा के साथ क्या हुआ? आगे उन्होंने कहा- मैं यही कह सकता हूं, कुछ तो मजबूरियां रहीं होंगी यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।' 



क्या कहा था शत्रुघ्न सिन्हा ने ?
शत्रुघ्न सिन्हा ने मोहम्मद अली जिन्ना को कांग्रेस परिवार को हिस्सा बताया था। सिन्हा ने कहा था- 'कांग्रेस महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक एक परिवार है। यह उनकी पार्टी है जिनका देश की आजादी और विकास में योगदान रहा है।' उन्होंने यह बात उस वक्त कही थी जब वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का प्रचार करने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed