निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में सात पूर्व सैनिक भाजपा में हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के दो पूर्व उप प्रमुखों समेत सात सेवानिवृत्त अधिकारी शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। रक्षा मंत्री ने पूर्व सैनिकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा करने वाले ऐसे वरिष्ठ पूर्व सैनिकों की मौजूदगी से भाजपा को फायदा होगा।
Delhi: 7 veteran officers join Bharatiya Janata Party (BJP) in presence of Defence Minister Nirmala Sitharaman. Lt Gen JBS Yadav, Lt Gen R N Singh, Lt Gen SK Patyal, Lt Gen Sunit Kumar, Lt Gen Nitin Kohli, Colonel RK Tripathi, WG Cdr Navneet Magon joined the party at the BJP HQ. pic.twitter.com/bA00JrWCKs
— ANI (@ANI) April 27, 2019विज्ञापन
उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी नीतियों में मार्गदर्शन कर सकते हैं। सेना के दो पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव और लेफ्टिनेंट जनरल एस के पटयाल पार्टी में शामिल हुए हैं। यादव ने पत्रकारों से कहा कि पूर्व सैनिक भी देश की सेवा करना चाहते हैं। हम भले ही सेवानिवृत हो गए हों, लेकिन हम थके नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित और सक्षम हाथों में है।
सैन्य खुफिया विभाग के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आरएन सिंह, सेना की सूचना सेवाओं व आईटी के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुनीत कुमार और सेना मुख्यालय में सिग्नल ऑफिसर-इन-चीफ के रूप में कार्य कर चुके लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली भी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा कर्नल आरके सिंह और विंग कमांडर (सेवानिवृत) नवनीत मेगन भी भाजपा में शामिल हुए।