{"_id":"5cd6cef3bdec22078a1fbdfb","slug":"lok-sabha-chunav-2019-security-forces-fail-delhi-blast-conspiracy-by-pakistan-terror-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दहलाने की बात कहने वाले पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की साजिश नाकाम, अब जीत का जश्न है टारगेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली दहलाने की बात कहने वाले पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की साजिश नाकाम, अब जीत का जश्न है टारगेट
Sat, 11 May 2019 08:10 PM IST
Jitendra Bhardwaj
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: Jitendra Bhardwaj
Updated Sat, 11 May 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
security forces (File Photo)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली दहलाने की साजिश रची थी। पुलिस और दूसरे सुरक्षा बलों ने उनकी इस साजिश को नाकाम कर दिया है। आतंकियों ने वीवीआईपी नेताओं के रोड शो और रैलियों को भी निशाना बनाना चाहा, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
अब आतंकी समूहों ने 23 मई को वोटों की गिनती के बाद निकाले जाने वाले विजयी जुलूस को टारगेट करने की योजना बनाई है। उनकी इस साजिश को नाकाम करने के लिए पुलिस और खुफिया विभाग दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस ने यह खुफ़िया रिपोर्ट दिल्ली चुनाव आयोग के साथ सांझा की है।इसमें कई तरह के आतंकी खतरों की बात की गई है। जैसे, इंडियन मुजाहिदीन के बारे में कहा गया है कि यह संगठन चुनाव के दौरान होने वाली रैलियों, जनसभाएं, पदयात्राएं, रोड शो और कॉर्नर मीटिंग के वक्त आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है। खुफिया इकाई को मिले इनपुट बताते हैं कि आतंकी संगठनों ने वीवीआईपी और संवेदनशील सरकारी भवनों को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते वे अपना टारगेट पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन
इंडियन मुजाहिदीन ने दिल्ली में चुनाव के दौरान सीरियल ब्लास्ट की योजना बनाई थी। इसमें भी वे कामयाब नहीं हो सके। चुनाव पर दिल्ली दहलाने की योजना बनाने के पीछे इंडियन मुजाहिदीन के गिरफ्तार आतंकी रियाज भटकल और साउदी अरब स्थित उसके साथी सैफुल्लाह उर्फ सैफी का नाम सामने आया है। इसके साथ जो दूसरे इनपुट मिले हैं, उनमें पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-झांगवी का नाम शामिल है। यह संगठन दिल्ली में मुंबई अटैक की तर्ज पर हमला करने की फिराक में था।
पुलवामा हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन ने भी दिल्ली पर हमला करने की योजना बनाई थी
पुलवामा में सीआरपीएफ बस पर हमला करने वाले पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद भी दिल्ली के चुनाव पर आतंकी छाया डालना चाहता था। सुरक्षा बलों के हाथ लगे इनपुट के आधार पर पता चला है कि यह संगठन कम से कम एक आतंकी स्ट्राइक दिल्ली चुनाव पर करना चाहता था। बता दें कि इनके काले मंसूबों में पाकिस्तानी आईएसआई भी साथ रही है।
इस बार भी आईएसआई ने इस संगठन के साथ मिलकर दिल्ली में आतंकी हमला करने की योजना बनाई थी। इनके अलावा लश्कर-ए-तैयबा ने दिल्ली चुनाव में अशांति फैलाने का प्रयास किया, लेकिन यह भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। दिल्ली पुलिस के एक बड़े अफसर का दावा है कि इन आतंकी संगठनों ने एक बार नहीं, बल्कि कई दफा हमला करने की कोशिश की थी। इसके मद्देनजर पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया है।
वोटों की गिनती के बाद निकलने वाले किसी भी जुलूस में आतंकी वारदात नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने एक खास सुरक्षा चक्र तैयार किया है। सुरक्षा के लिहाज से इसका खुलासा करना ठीक नहीं है, लेकिन दिल्ली वाले ऐसी किसी भी बात से निश्चिंत रहें।