{"_id":"5ccfff7bbdec2207322620d8","slug":"lok-sabha-chunav-2019-sc-says-congress-to-place-on-record-over-ec-clean-chit-modi-and-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी और शाह को चुनाव आयोग की क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी और शाह को चुनाव आयोग की क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश
Mon, 06 May 2019 03:19 PM IST
Abhishek Singh
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 06 May 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह और नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चुनाव आयोग की ओर से क्लीन चिट पर अहम निर्देश जारी किया। अदालत ने कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव से कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को क्लीन चिट देने संबंधी निर्वाचन आयोग के आदेश रिकार्ड पर लाए जाएं।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने इसके साथ ही सिलचर से कांग्रेस की इस सांसद की याचिका आठ मई के लिए सूचीबद्ध कर दी। सुष्मिता देव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में कांग्रेस पार्टी की शिकायतों को विस्तृत आदेश के बगैर ही खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
पीठ ने कांग्रेस सांसद से कहा कि वह भाजपा के इन दो प्रमुख नेताओं द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर निर्वाचन आयोग के आदेशों को एक अतिरिक्त हलफनामे के साथ रिकॉर्ड पर लाएं।
विज्ञापन
आयोग ने प्रधानमंत्री को उनके लातूर और वर्धा के भाषणों के लिए क्लीन चिट दी थी। लातूर में मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो और पुलवामा हमले में मारे गए जवानों को मत समर्पित करने का अनुरोध किया था। जबकि वर्धा में एक अप्रैल को उन्होंने संकेत दिया था कि वायनाड संसदीय क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के अधिक वोट हैं।
शीर्ष अदालत ने इससे पहले आयोग को निर्देश दिया था कि मोदी और शाह द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में कांग्रेस पार्टी की नौ शिकायतों पर छह मई तक फैसला करे। सुष्मिता देव ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप मे शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद निर्वाचन आयोग उन पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।