हेमंत करकरे के अपमान के बाद प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया फैसला: रियाजुद्दीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे शहीद हेमंत करकरे के जूनियर और पूर्व एसीपी रियाजुद्दीन देशमुख ने भाजपा व प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर निशाना साधा है। रियाज ने कहा कि एक तरफ भाजपा शहीदों के नाम पर चुनाव में वोट मांग रही है, जबकि दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार शहीदों का अपमान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। भाजपा अपने किए गए वादों में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। रियाज ने कहा कि जिस वक्त साध्वी प्रज्ञा ने हेमंत करकरे को देशद्रोही कहा था, उसी समय मैंने ये तय कर लिया था कि मैं साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा।
Riyaz Deshmukh,who's filed nomination against BJP's Sadhvi Pragya Singh Thakur on Bhopal LS seat:One one hand,the party(BJP) asks for vote in the name of martyrs,on the other hand,one their LS candidates insults a martyr.Public knows it all. BJP has failed on all their promises. pic.twitter.com/IkIQqCLrpR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 27, 2019
रियाजुद्दीन शहीद हेमंत करकरे के अंडर महाराष्ट्र के अकोला में बतौर सब इंस्पेक्टर काम करते थे। मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले रियाजुद्दीन ने भोपाल से बतौर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। रियाजुद्दीन साध्वी प्रज्ञा द्वारा हेमंत करकरे पर दिए गए बयान से आहत होकर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
रियाजुद्दीन ने निर्दलीय पर्चा भरा है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा को उतारा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। अब भोपाल लोकसभा सीट से रियाजुद्दीन भी ताल ठोकेंगे।