{"_id":"5ce650f2bdec22074857f442","slug":"lok-sabha-chunav-2019-results-pm-modis-mother-greets-media-persons-outside-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की मां ने हाथ जोड़कर किया लोगों का अभिवादन, चुनाव नतीजों पर जाहिर की खुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी की मां ने हाथ जोड़कर किया लोगों का अभिवादन, चुनाव नतीजों पर जाहिर की खुशी
Thu, 23 May 2019 01:34 PM IST
Prachi Priyam
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 23 May 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
हीराबेन मोदी
- फोटो : ANI
रुझानों में भाजपा की प्रचंड जीत के संकेत मिलते ही भाजपा और उसके सहयोगी दलों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात आवास के बाहर एनडीए की जीत पर एक बेहद ममतामयी दृश्य देखने को मिला, जब उनकी मां हीराबेन मोदी ने अपने घर से बाहर निकल कर मीडिया कर्मियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
जैसे-जैसे रुझान भाजपा के पक्ष में आते नजर आ रहे थे, उनकी मां हीराबेन मोदी के घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ लगती जा रही थी। इसी बीच चेहरे पर भाजपा की जीत की खुशी लेकर सफेद साड़ी में प्रधानमंत्री मोदी की मां घर से बाहर आईं और हाथ जोड़ कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
बता दें कि अब तक के रुझान के मुताबिक भाजपा अकेले 290 सीटों पर आगे चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा इस बार 2014 में 282 सीटों के अपने रिकॉर्ड को खुद ही तोड़ने को तैयार है। एनडीए गुजरात राजस्थान और उत्तर प्रदेश में क्लीन स्वीप के साफ संकेत दे चुकी है, जबकि कांग्रेस केवल 51 सीटों पर आगे चल रही है।
विज्ञापन