फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Ram Madhav replies Mamata Banerjee over her statement on PM Modi

ममता बनर्जी में नहीं बचा शिष्टाचार, बंगाल में चल रही तानाशाही: राम माधव

Tue, 07 May 2019 08:03 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 07 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Ram Madhav replies Mamata Banerjee over her statement on PM Modi
राम माधव - फोटो : ANI

भाजपा नेता राम माधव ने ममता बनर्जी के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी बातों और विचारों में शिष्टाचार बचा ही नहीं है, उनके लिए सब कुछ राजनीति है। बंगाल में जंगलराज और तानाशाही की सरकार चल रही है। राज्य में हिंसा इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि चुनाव आयोग को मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों को तैनात करना पड़ा है। 

विज्ञापन

वहीं, पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर शशि थरूर के ट्वीट पर उन्होंने कहा, पड़ोसियों के लिए उनके प्यार और हमारे नेताओं के लिए नफरत को हर कोई जानता है। वह हमारे नेताओं के लिए गाली का इस्तेमाल करते हैं। सीमा पार के लोगों के लिए उनके दिल में बहुत प्यार है। उन्हें सोचना होगा कि वह सही कर रहे हैं या गलत। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राम माधव ने चुनाव में भाजपा की जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि हमें हमारे कार्यकर्ताओं से जो ग्राउंड रिपोर्ट मिल रही है उसके अनुसार इस बार अगर भाजपा 2014 से बेहतर प्रदर्शन नहीं करती है तो उससे खराब भी नहीं करेगी। हम पिछली बार की तरह ही शानदार प्रदर्शन करेंगे और एनडीए गठबंधन के सहयोग से हमारे पास स्थिर सरकार चलाने के लिए अच्छा बहुमत होगा। 




गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री मोदी के बारे में विवादास्पद बयान दिया था। ममता ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री नहीं मानती, और इसलिए मैंने मीटिंग के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा था कि मैं उनके साथ एक मंच साझा नहीं करना चाहती हूं। मैं अगले प्रधानमंत्री से बात करूंगी। 


मालूम हो कि प्रधानमंत्री फानी तूफान के कारण बंगाल में हुए नुकसान को लेकर ममता बनर्जी से बात करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इस संबंध में बात करने से मना कर दिया था। ममता के इसी बयान को लेकर राम माधव ने निशाना साधते हुए बंगाल की सरकार को तानाशाह बताया। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर भी निशाना साधा।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed